फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh international airport on first position in AAI survey, but reality in horrible

सर्वे में अव्वल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की असली तस्वीर, बेहद चौंकाने वाली

Mon, 07 Nov 2016 04:07 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
chandigarh international airport on first position in AAI survey, but reality in horrible
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
एएआई के सर्वे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ अव्वल रहा है, लेकिन इसकी असली तस्वीर और जमीनी हकीकत बेहद चौंकाने वाली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सर्वे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुविधाओं संबंधी सर्वे में देशभर में पहला स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन


जबकि एयरपोर्ट प्रशासन सुविधाएं मुहैया कराने में फिसड्डी साबित हुआ है। इसे लेकर उसको हाईकोर्ट की फटकार भी लग चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार उसने एक एजेंसी से देशभर के 52 एयरपोर्ट पर सिक्स मंथली कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे कराया।
विज्ञापन


यह सर्वे जुलाई से दिसंबर 2016 के लिए किया गया है। सर्वे में एयरपोर्ट को परफारमेंस, सुविधा, स्वच्छता सहित कई मानकों पर परखा गया। सर्वे रिपोर्ट में पांच अंक का पैरामीटर बनाया गया था। इस सर्वे में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पहला स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ को मिले अंक और जमीनी हकीकत

chandigarh international airport on first position in AAI survey, but reality in horrible
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करती हुई एमिक्स क्यूरी की टीम - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की संतुष्टि की जांच के पैरामीटर पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट को 4.86 अंक मिले हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनी एक्सचेंज काउंटर के लिए 4.98 अंक दिए गए हैं। जबकि यहां पर अभी तक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया नहीं गया है।

यहां पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं होने से रोजाना पांच हजार यात्रियों को दो घंटे पहले इंट्री करनी पड़ती है इसके बावजूद शॉपिंग का मौका नहीं मिलता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मानक के अनुसार यहां 15 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होने चाहिए।

एटीएम और फूड कोर्ट की सुविधा के लिए 4.79 अंक मिले हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर मानक के अनुसार पांच एटीएम होने चाहिए। लेकिन एयरपोर्ट के बाहर एक एटीएम लगाया गया है। अंदर अभी तक एक भी एटीएम इंस्टाल नहीं किया गया है।

अभी तक नहीं मिल पाई ये सुविधाएं

chandigarh international airport on first position in AAI survey, but reality in horrible
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मानक के अनुसार एयरपोर्ट पर 10 फूड कोर्ट होने चाहिए लेकिन यहां पर एक भी ब्रांडेड फूड कोर्ट नहीं है। अभी केवल दो स्नैक्स बार बनाए गए हैं।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और फूड कोर्ट की सुविधा के अभाव के कारण हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी। लेकिन अभी तक यह सुविधा दुरूस्त नहीं हो सकी है।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  फ्लाइट इंफार्मेशन स्क्रीन कैटेगरी में 4.81 प्वाइंट मिला है। लेकिन यहां पर अभी तक एक भी बड़ी स्क्रीन नहीं लगाई गई है। इस कारण लोग 50 मीटर की दूरी से स्क्रीन पर कुछ दिखाई नहीं पड़ता। जबकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी एंट्री गेट पर बड़ी स्क्रीन लगाई जानी चाहिए।

बैगेज सुविधा के लिए 4.88 अंक मिला है। लेकिन यहां पर बैगेज सिस्टम अभी तक केवल एक बनाया गया है। इसके अलावा ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन के लिए 4.87 प्वाइंट और पार्किंग फैसिलिटी में 4.86 अंक मिला है।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट सहित सारी सुविधाओं को जल्द ही दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट में  एयरपोर्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed