फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh International Airport, chandigarh train

फ्लाइट बंद, धुंध की वजह से ट्रेनें भी लेट, यात्री हो रहे परेशान

Mon, 25 Dec 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
chandigarh International Airport, chandigarh train
- फोटो : File Photo
रनवे अपग्रेडेशन के कारण जहां एक ओर रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट बंद रहीं वहीं, धुंध के कारण लांग रूट की ट्रेनें भी लेट होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिरडी-कालका एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट रहीं। पूछताछ काउंटर पर भी लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


शिरडी-कालका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन आई। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे पैंतीस मिनट देरी से गई। डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे देरी से आई। वहीं ये ट्रेनें चंडीगढ़ से भी तीन घंटे देरी से गई हैं। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर लोगों को ट्रेनों का समय पता नहीं चल पाया। काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी लेने गए सुधीर शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पूरी जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई है। इसके अलावा शिरडी-कालका एक्सप्रेस की भी सही जानकारी नहीं मिली। इस कारण यात्रियों को समस्या हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लोकल पैसेंजर ट्रेन कालका-अंबाला भी लेट हो रही हैं। अंबाला मंडल की सीनियर डीसीएम प्रवीन गौड़ ने बताया कि धुंध के कारण लांग रूट की ट्रेनें लेट हो रही हैं। लांग रूट की ट्रेनें अधिक लेट हैं। वहीं दिल्ली में तो धुंध बनी हुई है, लेकिन दिल्ली के बाद ट्रेनों का संचालन ठीक हो गया है। इस कारण यात्रियों को राहत मिली है। वहीं चंडीगढ़ में सुबह के समय शताब्दी ट्रेनें भी आधे घंटे देरी से आ रही हैं।

28 दिसंबर से बंद होगी पुणे की फ्लाइट

chandigarh International Airport, chandigarh train
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पुणे जाने वाले यात्रियों को अब 28 दिसंबर से फ्लाइट नहीं मिलेगी। एयर इंडिया की ओर से यह फ्लाइट 15 जनवरी तक अभी बंद करने का फैसला किया गया है। धुंध के कारण फ्लाइट के आने जाने में  बाधा आ रही थी। इस कारण इस फ्लाइट को बंद किया गया है। इस कारण यात्रियों को अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डायरेक्टर फ्लाइट नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुणे के लिए केवल एक डायरेक्टर फ्लाइट 
एयर इंडिया की दोपहर बाद 3.15 बजे पुणे जाने वाली एक फ्लाइट थी। अब इसके बंद होने के बाद यात्रियों को परेशानी होती है। चंडीगढ़ से पुणे जाने के लिए अब दिल्ली से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पडे़गी। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आर के नेगी ने बताया कि धुंध के कारण यह फ्लाइटें बंद कर दी गई है। 

टिकट के दाम लगातार बढे़ हैं
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से क्रिसमस के पर्व पर सभी विमानन कंपनियों ने टिकटों के रेट बढ़ा दिए हैं। 24 दिसंबर को एयरपोर्ट बंद होने के कारण फ्लाइटों के दाम में अधिक बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली का टिकट साढे़ आठ हजार, मुंबई का टिकट साढ़े नौ हजार, बंगलूरू का टिकट 7562 रुपये है। टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि फेस्टिवल सीजन के बाद यह दाम बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed