{"_id":"574401db4f1c1b0420690eeb","slug":"chandigarh-inculdes-in-smart-city-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश हो जाइए, स्मार्ट सिटी की दूसरी लिस्ट में शामिल है चंडीगढ़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुश हो जाइए, स्मार्ट सिटी की दूसरी लिस्ट में शामिल है चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 May 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ ओपन हैंड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ को अब स्मार्ट सिटी कही जनाब क्योंकि शहर का नाम फास्ट ट्रेक स्मार्ट सिटी में दर्ज हो गया है। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जो 13 फास्ट ट्रेक शहरों का नाम जारी किए गए हैं उसमे चंडीगढ़ का नाम चौथे पाएदान में है। इस बार चंडीगढ़ ने 70 से ज्यादा अंक हासिल करके यह उपलब्धि प्राप्त की है जबकि पिछली बार 54.3 अंक हासिल हुए थे।
मालूम हो कि फास्ट ट्रेक सिटी के लिए कम से कम 70 अंक लेना जरूरी था। टाप-5 में आने पर प्रशासन और नगर निगम की लाज भी बच गई है। नोडल अधिकारी एवं नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि फास्ट ट्रेक सिटी के तहत होने वाले कामों का असर जल्द ही दिखने लग जाएगा। फास्ट ट्रेक सिटी के तहत जो चार माडल सेक्टरों का चयन किया गया है उसमे 24 घंटे पानी की सप्लाई इसी माह के अंत शुरू हो जाएगी। इन सेक्टरों (17,22,35 और43) में बिजली के कट भी कभी नहीं लगेंगे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लागू करवाने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल फार चंडीगढ़ का गठन कर दिया गया है इस कमेटी के सीईओ कमिश्नर बी पुरुषार्था होंगे जबकि इसमे सलाहकार परिमल राय चेयरमैन होंगे जबकि गृह और वित सचिव निदेशक होंगे। फास्ट ट्रेक में आने के बाद नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था और मेयर अरुण सूद ने नगर निगम में प्रैसवार्ता की। कमिश्नर ने बताया कि स्मार्ट सिटी के प्रपोजल को पूरी तरह से लागू करवाने का खर्चा 6 से साढ़े 6 हजार करोड़ रुपये है लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से एक हजार रुपये रुपये मिलेंगे जिनमे से 500 करोड़ का शेयर नगर निगम और 500 का शेयर प्रशासन का है।
विज्ञापन
ये हैं वो 13 शहर...
लखनऊ
भागलपुर (बिहार)
न्यू टाउन कोलकाता
फरीदाबाद (हरियाणा)
चंडीगढ़
रायपुर
रांची
धर्मशाला
वारंगल
पणजी
अगरतला
इमफाल
पोर्ट ब्लेयर