{"_id":"d7842d7204fc1abd2dd877d260233c6c","slug":"chandigarh-include-smart-city-list-next-target-is-top-twenty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्यूटीफुल अब 98 स्मार्ट सिटी में, अब टार्गेट 20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्यूटीफुल अब 98 स्मार्ट सिटी में, अब टार्गेट 20
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 28 Aug 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीद के मुताबिक चंडीगढ़ देश के स्मार्ट शहरों की पहली सूची में शामिल हो गया है। शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा घोषित 98 स्मार्ट सिटी में चंडीगढ़ का नाम आने पर प्रशासन और शहरवासियों में खुशी की माहौल बन गया। स्मार्ट सिटी की पहली स्टेज पार करने के बाद प्रशासन अब स्टेज 2 की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
अगले 100 दिनों में प्रशासन स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर टॉप 20 स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल किए जाने के लिए आवेदन करेगा। वैसे प्रशासन ने करीब महीने पहले ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार प्रशासन को स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार करने के लिए करीब 2 करोड़ की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
टॉप 20 में आने पर शहर को 500 करोड़ का अतिरिक्त बजट मिलेगा। प्रशासन ने प्रपोजल तैयार करने के लिए 11 कंसल्टेंट के आवेदन पहुंच चुके हैं। जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी स्टेट के लिए जरूरी 24 घंटे बिजली और पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए दोनों विभागों को रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
एडवाइजर ने तैयारियों की समीक्षा की
वीरवार दोपहर बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी की घोषणा के तुरंत बाद ही एडवाइजर विजय कुमार देव ने सभी अधिकारियों की मीटिंग बुला ली।
सूत्रों के अनुुसार देव ने बैठक में स्मार्ट सिटी स्टेज-2 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल और नोडल ऑफिसर दानिश अशरफ ने मीटिंग में अभी तक की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया।