{"_id":"65a4c14c1d854d3d00097f77","slug":"chandigarh-in-grip-of-dense-fog-weather-update-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: घने कोहरे की चपेट में चंडीगढ़, विजिबिलिटी हुई जीरो, लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: घने कोहरे की चपेट में चंडीगढ़, विजिबिलिटी हुई जीरो, लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी
Mon, 15 Jan 2024 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:53 AM IST
सार
चंडीगढ़ में घने कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण सुबह निकलने वाले लोगों का हाल यह था कि अपने वाहन को रोककर राह ढूंढते नजर आए। ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ सोमवार को भी घने कोहरे की चपेट में रहा। रविवार रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2018 के बाद सबसे ठंडी रात थी।
रविवार को भी सुबह के समय जीरो विजिबिलिटी रही। सीजन में ऐसा पहली बार हुआ। धुंध इतनी ज्यादा थी कि लोग वाहन रोक रास्ता ढूंढते नजर आए। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले साल चंडीगढ़ में 18 जनवरी (3.3 डिग्री सेल्सियस) की सबसे ठंडी रात देखी गई थी। साल 2022 में चंडीगढ़ में सबसे कम एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में आखिरी बार जनवरी 2018 में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे के रेड अलर्ट की घोषणा की है।
सामान्य से ज्यादा ठंड झेल रहा शहर
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। पिछले कई दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था लेकिन रविवार को अचानक तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आई है।
विज्ञापन
कोहरा बढ़ाएगा लोगों की परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन के समय में धूप निकल सकती है लेकिन शाम को शीतलहर परेशान करेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।