फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh housing board two bhk scheme ready to launch

तैयार रहें लोग, लॉन्च होने वाली है टू बीएचके स्कीम

Thu, 10 Dec 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
chandigarh housing board two bhk scheme ready to launch

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेकटर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम को लांच करने के लिए तारीख तय कर ली है। गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी को इस स्कीम का ब्रोशर लांच कर दिया जाएगा। शहरवासी काफी लंबे समय से इस स्कीम का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि पिछले सात साल से कोई स्कीम लांच नहीं हुई है।

विज्ञापन


इस सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत फ्लैट के रेट भी बोर्ड ने एक लाख कम कर दिया है। अब टू बीएचके  फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये तय की गई है जबकि जब प्रशासन को प्लान भेजा गया था उस समय इसकी कीमत 70 लाख रुपये तय की गई थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही हाउसिंग बोर्ड ने यह भी तय कर लिया है कि ब्रोशर एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं से मिलेंगे और वहीं जमा होंगे। इस स्कीम के तहत अभी फिलहाल 128 टू बीएचके फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार अगर इसके साथ लगती अतिक्रमण वाली जमीन खाली हो गई तो कुल 200 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1050 वर्ग फुट का होगा फ्लैट
टू बेड रूम के एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट होगा  हर फ्लैट के लिए अलग से पार्किंग होगी, जिसके मालिक को उनके फ्लैट नंबर से पार्किंग अलाट होगी। बोर्ड के अनुसार ड्रा निकालने के बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा और दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करके अलाटियों को सौंप दिया जाएगा।


बोर्ड यह सेल्फ फाइनेंस स्कीम साल 2008 के बाद लांच करने जा रहा है। इससे पहले शहर के सरकारी कर्मचारियों के लिए हाउसिंग स्कीम लांच की गई थी लेकिन करीब 4 हजार सफल आवेदक कर्मचारियों को अभी तक मकान नहीं मिले हैं। बोर्ड ने जो फ्लैट की कीमत 69 लाख रखी है उसकी बाजार में इस समय 90 से 95 लाख कीमत है।

सेक्टर-51 में लोगों के लिए टू बीएचके फ्लैट्स की स्कीम जल्द लांच होने वाली है।
- मनिंदर बैंस, सीएचबी चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed