फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board Fixed 30 Days Time for Free Hold Conversion from Lease

चंडीगढ़: लीज से फ्री होल्ड कनवर्जन अब सिर्फ 30 दिन में कराएं, हाउसिंग बोर्ड ने तय की सीमा

Wed, 18 Sep 2019 02:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Sep 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board Fixed 30 Days Time for Free Hold Conversion from Lease
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
लीज से फ्री होल्ड कनवर्जन अब सिर्फ 30 दिन में होगा। अचानक मृत्यु होने या रजिस्टर्ड विल और प्रोबेटिड विल के बेस पर प्रापर्टी ट्रांसफर भी अब 25 दिन के अंदर करनी होगी। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपनी कई सर्विसेज की डिलीवरी के लिए समय सीमा तय कर दी है। उस समय सीमा के अंदर ही ऑफिसर को काम पूरा करना होगा, अन्यथा कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीएचबी में राइट टू सर्विसेज एक्ट पर वर्कशाप कराई गई, जिसमें यूटी के राइट टू सर्विस कमीशन के कमिश्नर केके जिंदल व सभी अधिकारी मौजूद रहे। लीज राइट ट्रांसफर करने और एनओसी इश्यू करने को लेकर 20 दिन का समय दिया गया है, जिसमें पब्लिक नोटिस का समय शामिल नहीं है। फ्री होल्ड प्रापर्टी की सेल डीड, ट्रांसफर डीड, गिफ्ट डीड के बेस पर म्यूटेशन और लीज होल्ड राइट्स की डीड के ट्रांसफर को लेकर भी 20 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


अचानक मृत्यु होने या रजिस्टर्ड विल और प्रोबेटिड विल के बेस पर प्रापर्टी ट्रांसफर को लेकर 25 दिन का समय, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के कनवर्जन के लिए 30 दिन, अलॉटमेंट लेटर, पजेशन स्लिप एवं फिजिकल पजेशन फार्म की डुप्लीकेट कापी जारी करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। अलॉटमेंट लेटर के साथ फिजिकल पजेशन के लिए 15 दिन का समय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए 15 दिन
नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए 15 दिन का समय तय किया गया है। लंपसम पेमेंट सर्टिफिकेट इश्यू करने के लिए 15 दिन, इंट्रस्ट कंपोनेंट सर्टिफिकेट इश्यू करने के लिए 15 दिन, सीएचबी की रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रापर्टी के मोर्टगेज का सर्टिफिकेट इश्यू करने के लिए 25 दिन, ईएमडी के रिफंड और अन्य डिपोजिट पर 30 दिन या स्कीम की टर्म एंड कंडीशन के हिसाब से समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed