{"_id":"5b8a720a42c792465c2cb08c","slug":"chandigarh-housing-board-decreased-flat-transfer-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 हजार अलॉटियों को बड़ी राहत, सीएचबी फ्लैटों की ट्रांसफर फीस हुई कम, जानिए कितनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 हजार अलॉटियों को बड़ी राहत, सीएचबी फ्लैटों की ट्रांसफर फीस हुई कम, जानिए कितनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Sep 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-63 के अलॉटियों को राहत दी है। बोर्ड डायरेक्टर की मीटिंग और प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अप्रूवल मिलने के बाद दरें कम हो गई हैं। कम हुई दरों पर फ्लैटों के ट्रांसफर के लिए सीएचबी ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। बीते दो दिन में करीब 100 लोगों ने सीएचबी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया है। सीएचबी ने फ्लैट्स की खरीदारी के बाद ट्रांसफर फीस को करीब 15 फीसदी तक कम कर दिया है। अब अलग-अलग कैटेगरी के मकानों की ट्रांसफर मनी 57 से 70 फीसदी तक कम हो गई है। इससे लगभग छह हजार सीएचबी अलॉटियों को राहत मिली है।
इस संदर्भ में सीएचबी के चीफ इंजीनियर राजीव सिंगला ने बताया कि मकान ट्रांसफर के लिए कार्यालय में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान अलॉट होने के बाद ट्रांसफर फीस कम करने की वर्षों से मांग चल रही थी। मामला हाई लेवल पर उठने के बाद यूटी प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया था। प्रशासक के निर्देश पर ट्रांसफर मनी कम करने को लेकर बीते एक माह से कवायद चल रही थी। पहले सीएचबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक और फिर प्रशासक की मंजूरी मिलने के बाद वर्षों से लंबित यह प्रोजेक्ट पास हो गया।
करीब एक महीने चलेंगे रजिस्ट्रेशन
ट्रांसफर फीस कम हो जाने के बाद बीते दो दिनों में 100 से अधिक लोगों ने कार्यालय में आकर मकान ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। शनिवार, रविवार और सोमवार को अवकाश होने के चलते अब मंगलवार को आवेदन भरे जाएंगे। मकान ट्रांसफर के लिए सीएचबी कार्यालय में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं। अभी यह प्रक्रिया करीब एक महीने चलेगी।
विज्ञापन
ऐसे हुआ था आवंटन
बता दें कि अधिकतम लोगों ने जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी पर ही अपने फ्लैट्स की बिक्री की थी। पिछले साल जनवरी माह में सेक्टर-63 हाउसिंग स्कीम के इन लीज होल्ड फ्लैट्स की ट्रांसफर ऑफ ऑनरशिप के लिए फाइव ईयर लॉक इन पीरियड के क्लॉज को खत्म कर दिया गया था। वर्ष 2014 में पीएम मोदी के लोकार्पण के बाद इस प्रोजेक्ट के अलॉटियों को कब्जा दे दिया गया था।