फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh heritage furniture ,government college hostel, 2 accused identified

हैरिटेज कुर्सियां चुराने वाले 2 आरोपियों की पहचान, छापामारी जारी

Thu, 20 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
chandigarh heritage furniture ,government college hostel, 2 accused identified
चंडीगढ़ में हेरिटेज फर्नीचर बना कबाड़ - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 15 स्थित ब्वायज हॉस्टल से चार हैरिटेज कुर्सियों की चोरी में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। उनके घरों पर दो बार छापामारी भी की गई लेकिन वे फरार हैं। 
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हॉस्टल से चोरी हुई कुर्सियों के पीछे हास्टल में बन कर आए दो नकली प्रशासनिक अधिकारी हैं।

पुलिस के मुताबिक करीब एक महीने पहले कालेज में दो व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी बनकर हेरिटेज फर्नीचर देखने आए थे। दोनों वहां से हॉस्टल में कितने हैरिटेज फर्नीचर पड़े हैं, उनका पूरी जानकारी ले गए थे। पुलिस ने अब दोनों की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों सेक्टर 25 के रहने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि इलाके में दो बार छापामारी भी की जा चुकी है। लेकिन दोनों आरोपी वहां नही मिले। पुलिस उनके पीछे लगी हुई है जैसे ही उनकी गिरफ्तारी होगी चोरी के सारे तार खुल जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस हॉस्टल कर्मचारियों को चोरी के शक से अभी दूर रख रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में हॉस्टल के किसी कर्मचारी की संलिप्तता सामने नही आई है। हालांकि जब संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और पूछताछ के दौरान वो किसी कर्मचारी का नाम लेते है तो उसको भी गिरफ्तार  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 11 थाना पुलिस ने चोरी की शिकायत मिलने के छह दिन बाद मामले में केस दर्ज किया था। जिसके बाद मामला अखबारों की खूब सुर्खियां बना था। मामला दर्ज होने के दो दिन बाद सुबह चारों कुर्सियां चोर वापस हॉस्टल के पास छोड़ गए थे। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि चेक किया तो जो नंबर हेरिटेज फर्नीचर पर होता है वही नंबर उन कुर्सियों पर था। जिसके बाद ये पक्का हो गया कि ये चारों चोरी हुई कुर्सियां हैरिटेज फर्नीचर हैं। इस समय बरामद हुई कुर्सियां सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में है। मामले की जांच पूरी होने के कुर्सियां हॉस्टल के हवाले की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed