{"_id":"605e48df8ebc3e8c8e61c5d6","slug":"chandigarh-heritage-furniture-auctioned-for-18-5-lakhs-in-italy-chandigarh-news-pkl408483764","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : विरासती फर्नीचर इटली में साढ़े 18 लाख में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : विरासती फर्नीचर इटली में साढ़े 18 लाख में नीलाम
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का विरासती फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। अब इटली के कैम्बी कासा डीएस्ट (मिलानो) नीलामी घर में चंडीगढ़ की छह विरासती कुर्सियां और एक सोफे की नीलामी हुई है। यूटी सचिवालय का फर्नीचर इटली में करीब साढ़े 18 लाख रुपये में बिका।
हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने इस नीलामी की जानकारी भारतीय विदेश मंत्री और इटली में भारतीय उच्चायुक्त को दी थी, लेकिन इसे रोका नहीं जा सका। इस वर्ष शहर के विरासती फर्नीचर की यह पांचवीं नीलामी थी।
जग्गा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिख मामले में जांच का आग्रह किया है। आखिर देश से बाहर विरासती फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।