फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh health deptt going to start e-sanjivani for patients of pgi and gmch

बड़ी कवायदः चंडीगढ़ में लोगों को 'अमृत' के बाद मिलेगी 'संजीवनी'

Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
chandigarh health deptt going to start e-sanjivani for patients of pgi and gmch
पीजीआई और जीएमसीएच के मरीजों के लिए ई-संजीवनी - फोटो : डेमो फोटो
लोगों को चंडीगढ़ में 'अमृत' के बाद अब 'संजीवनी' मिलेगी। प्रशासन की ओर से लोगों के लिए विशेष सुविधा शुरू की जा रही है। पीजीआई और जीएमसीएच-32 पर मरीजों के बढ़ते भार को कम करने की यह कवायद हो रही है।
विज्ञापन


इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ई-संजीवनी प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहा है। ई-संजीवनी सेवा से शहर के चारों बड़े अस्पताल जुड़ेंगे। जिनमें जीएमएसएच-16, गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर-22, पॉलीक्लीनिक सेक्टर-45 और सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा शामिल हैं।
विज्ञापन


ई-संजीवनी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या को कम करना है। खासकर इन चार अस्पतालों में यह कोशिश होगी कि कम से कम मरीजों को रेफर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-संजीवनी प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन ऐसा सिस्टम डेवलप किया जाएगा जिसमें इन चारों अस्पताल के डॉक्टर किसी भी मरीज के संबंध में तुरंत पीजीआई में बैठे डॉक्टर से राय ले सकेंगे। ऑनलाइन टेस्ट रिपोर्ट दिखाई जा सकेंगी। गंभीर स्थिति में क्या किया जाए यह सब चीजें पीजीआई केडॉक्टर समय-समय पर बताते रहेंगे।

ऑनलाइन कर सकेंगे पीजीआई के डॉक्टर्स के कंसल्ट

chandigarh health deptt going to start e-sanjivani for patients of pgi and gmch
इस प्लान के तहत 2 एमबीपीएस की स्पीड शुरुआत में 1 जीबी के लिए ही मिलेगी। इसके बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 249 रुपये में 300 जीबी डाटा प्लान का फायदा 6 महीने तक मिलेगा। इसमें टेलीफोन का मासिक किराया अतिरिक्त से नहीं लिया जाएगा और सोमवार से शनिवार रात्रि 9 बजे से प्रात: 7 बजे तक और रविवार को पूरा दिन किसी भी नेटवर्क पर देश में कहीं भी सभी कॉल मुफ्त में होंगी।
इस प्रक्रिया के जरिए यह कोशिश होगी कि मरीज को इन्हीं अस्पतालों में रोका जा सके। जिससे पीजीआई पर भार कम हो सके। गांव किशनगढ़ में भी अब डॉक्टर बैठेगा। जहां लोगों को वहीं इलाज मिल सकेगा।

यह डॉक्टर भी पीजीआई से कंसल्ट कर मरीजों का इलाज करेगा। होम कम हेल्थ सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि ई-संजीवनी शुरू करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अस्पतालों को इसके लिए अपडेट किया जा रहा है। इससे मरीजों को रेफर किए जाने की संख्या में कमी लाई जाएगी।

डाइग्नोस्टिक्स की सुविधा 4 की बजाए अब 15 जगह मिलेगी
डाइग्नोस्टिक्स की सुविधा फिलहाल शहर में चार ही जगह उपलब्ध है। प्रशासन डाइग्नोस्टिक्स सेंटरों को बढ़ाकर 4 की बजाए 15 करने जा रहा है। 15 जगह टेस्ट इत्यादि से बीमारी का पता लगाया जा सकेगा। मरीजों को टेस्ट के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed