फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Health Department alert people to come for Corona Vaccination soon after Registration

टीकाकरण में रहें सावधान : कहीं आपकी बारी पर कोई और न लगवा जाए टीका, लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां 

Tue, 06 Apr 2021 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Apr 2021 01:16 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण में सामने आ रही गड़बड़ियां
  • रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद नियत समय पर जाएं टीका लगवाने 

विज्ञापन
Chandigarh Health Department alert people to come for Corona Vaccination soon after Registration
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत धीरे-धीरे गड़बड़ियां भी सामने आने लगी हैं। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग लाभार्थियों को पंजीकरण कराने के बाद तत्काल टीकाकरण कराने की सलाह दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पंजीकरण की तिथि व तय समय पर अवश्य टीका लगवाए अन्यथा आप की जगह कोई और टीका लगवा जाएगा। ट्राइसिटी से ऐसे मामले आने लगे हैं, जिसमें किसी के नाम पर कोई और टीका लगवाकर चला गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि फिलहाल चंडीगढ़ में ऐसी कोई शिकायत अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन अपने स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि एक बार पोर्टल पर टीका लगने की जानकारी अपलोड हो जाने के बाद लाभार्थी को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। इस संबंध में केंद्र सरकार ही निर्णय ले सकती है। 

विज्ञापन

डॉ. कंग का कहना है कि लाभार्थियों को कोशिश करनी चाहिए कि अगर बेहद गंभीर मामला न हो तो वे तय तिथि व समय पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें, क्योंकि ट्राइसिटी से जो शिकायतें सामने आई हैं, उसमें लाभार्थी तय तिथि पर केंद्र पर नहीं पहुंचे थे। इससे साफ पता चलता है कि दिन और समय बहुत महत्वपूर्ण है। 

डॉ. कंग ने बताया कि इससे लाभार्थी के साथ ही उसकी जगह पर टीका लगवाने वाले दूसरे व्यक्ति को भी नुकसान होगा, क्योंकि उसे भी टीका लगने का सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में एक गलती की दो लोगों को सजा भुगतनी पड़ेगी। ऐसे में जरूरी है कि वे अपने सुविधा के अनुसार टीकाकरण की तिथि व समय तय करें।  
 

मोहाली से दो मामले आए सामने

टीकाकरण अभियान में बिना टीका लगवाए प्रमाण पत्र जारी किए जाने के दो मामले मोहाली से सामने आए हैं। इसमें से एक मामला फेज- 2 निवासी अनिल अग्रवाल का और दूसरा मामला नयागांव निवासी आईटी प्रोफेशनल राजन का है। इन दोनों लाभार्थियों ने टीकाकरण के लिए कोविड-19 पोर्टल पर पंजीकरण कराया था, लेकिन किसी कारणवश वे तय तिथि पर टीका लगवाने नहीं जा पाए। उन्हें बिना टीका लगवाए ही लाभार्थियों की सूची में शामिल होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। मोहाली स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed