Miss Universe 2021: चंडीगढ़ की संधू अब ब्रह्मांड सुंदरी, कभी कम वजन को लेकर रहती थीं परेशान
21 वर्षीय हरनाज संधू मॉडलिंग के साथ तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय और नृत्य में भी रुचि रखती हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में वे अपने शरीर और कम वजन को लेकर बहुत तनाव महसूस करती थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स के लिए जाने से पहले अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा था कि मैं विश्व स्तर पर तिरंगा लहराना चाहती हूं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत कर रही हूं। हरनाज ने बताया कि अभी तक उनकी सफलता में उनकी मां का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि कठिनाइयां और संघर्ष जिंदगी का हिस्सा है, हमें बस सकारात्मक मानसिकता और मेहनत से उन्हें पार करना है।
हरनाज ने बताया कि आजकल प्रतियोगी युग में आदमी तनाव में जल्दी आ जाता है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि हम खुद की काबिलियत पर ही शक करने लगते हैं। यही हमारी सफलता में सबसे बड़ा रोड़ा बनता है। अपने मुकाम को हासिल करने का एक ही मंत्र प्रबल इच्छाशक्ति है। शुरुआत में मैं भी अपने शरीर और कम वजन को लेकर बहुत तनाव महसूस करती थी। इससे उभरने के लिए जरूरी है कि जिंदगी में किसी एक आदमी पर आप भरोसा करें, जिसे आप बेझिझक सभी समस्याएं साझा कर सकें। जो आपको आगे बढ़ने में मदद करें।
तैराकी और घुड़सवारी का रखती हैं शौक
21 वर्षीय हरनाज संधू मॉडलिंग के साथ तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय और नृत्य में भी रुचि रखती हैं। हरनाज फिलहाल लोक प्रशासन में परास्नातक कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनय पसंद है। इसलिए भविष्य में कभी मौका मिला तो वे फिल्मों में जरूर काम करना चाहेंगी। एक पंजाबी लड़की होने और अपनी जड़ों के प्रति सच्चे रहते वह पॉलीवुड से डेब्यू कर चुकी हैं। वह पहले ही दो पंजाबी फिल्मों ‘पाऊ बारां’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इन दोनों फिल्मों को एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं उपासना सिंह प्रोड्यूस कर रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.