फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh government schools result, city news

सरकारी स्कूलों में छाई रही 'खुशी', छह स्कूलों का परिणाम रहा 90 प्रतिशत

Mon, 29 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh government schools result, city news
सरकारी स्कूलों में खुशी रही टॉपर
प्रशासन का दावा है कि इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम पिछले साल के मुकाबले में बेहतर रहा है जबकि शहर के छह सरकारी स्कूलों का परिणाम 90 प्रतिशत रहा है। सेक्टर-16 के सरकारी स्कूल की खुशी ने नॉन मेडिकल में 98 प्रतिशत अंक हासिल करके सभी सरकारी स्कूलों में टॉप किया है। जबकि शहर के किसी भी सरकारी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत नहीं रहा है।
विज्ञापन


शहर के 39 सरकारी स्कूलों के 10742 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2716 बच्चे फेल हुए हैं। प्रशासन के अनुसार सरकारी स्कूलों का ओवरऑल 74.72 परिणाम रहा है जो कि पिछले सत्र के मुकाबले में 6.41 प्रतिशत ज्यादा है। इस बार सरकारी स्कूलों 341 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।  
विज्ञापन


 जिन छह सरकारी स्कूलों का 90 प्रतिशत परिणाम रहा है उनमें मनीमाजरा मॉडल स्कूल, सेक्टर-16, 35, 37बी, 32 और 19 सी का जीएमएसएस स्कूल के हैं। सरकारी स्कूलों में जिन बच्चों ने अपने- अपने कैटगरी में बाजी मारी है उनमें भी सेक्टर-16 और मनीमाजरा के सरकारी स्कूल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बच्चे रहे सरकारी स्कूल के टापर

Chandigarh government schools result, city news
सरकारी स्कूलों में खुशी रही टॉपर
यह बच्चे रहे सरकारी स्कूल के टापर
कैटगरी     नाम                     स्कूल                     प्रतिशत
नान मेडिकल        खुशी            सेक्टर-16 जीएमएसएसएस             98
मेडिकल        रिया            मार्डन हाउसिंग कांप्लेक्स            97.4
कॉमर्स        यश अग्रवाल        सेक्टर-16 जीएमएसएसएस            96.6
आर्ट्स            स्निग्धा         सेक्टर-16 जीएमएसएसएस            96.4
वोकेशनल        श्रुति वशिष्ठ         मार्डन हाउसिंग कांप्लेक्स            95.2

धनास का सरकारी स्कूल का परिणाम 47.67 प्रतिशत
धनास के सरकारी स्कूल का परिणाम 47.67 प्रतिशत रहा है। जबकि पिछले साल इस स्कूल का आल ओवर परिणाम 13.5 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed