{"_id":"68d460c20f0ab069b708cd53","slug":"chandigarh-golf-league-cgl-2025-will-be-on-the-lines-of-ipl-with-a-prize-money-of-rs-37-lakh-chandigarh-news-c-16-pkl1079-827512-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईपीएल की तर्ज पर होंगे चंडीगढ़ गोल्फ लीग (सीजीएल) 2025 के मुकाबले, 37 लाख रुपये होगी इनामी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईपीएल की तर्ज पर होंगे चंडीगढ़ गोल्फ लीग (सीजीएल) 2025 के मुकाबले, 37 लाख रुपये होगी इनामी राशि
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईपीएल की तर्ज पर चंडीगढ़ गोल्फ लीग (सीजीएल)-2025 का आगाज चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 26 सितंबर को होने जा रहा है। यह लीग 25 अक्टूबर-2025 तक चलेगी।
सीजीएल के अध्यक्ष गुरसिमरत सिंह ने बताया कि लीग में 21 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें राउंड रॉबिन चरण के लिए तीन समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक समूह से टॉप-4 टीमें अंकों के आधार पर सुपर-12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सभी टीमों में 18 खिलाड़ियों का एक दल होगा। प्रत्येक टीम मालिक की ओर से अपनी टीम में अधिकतम 10 खिलाड़ी रखने का नियम है। बाकी आठ खिलाड़ियों का चयन नीलामी के दौरान किया गया है। 18 खिलाड़ियों की हर टीम में एक महिला गोल्फर और 75 साल से अधिक आयु का एक गोल्फर भी शामिल किया गया है। 21 टीमों में हिस्सा लेने वाले सभी गोल्फ क्लब के सदस्य ही हैं।
आपसी झड़प बर्दाश्त नहीं होगी: चंडीगढ़ गोल्फ लीग (सीजीएल) के ब्रैंडन डिसूजा ने बताया लीग के दौरान हिस्सा लेने वाली टीमों के बीच किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लीग के पिछले संस्करण में टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस और लड़ाई की बातें सामने आई थी। इससे सबक लेते हुए इस बार निर्णायक कमेटी में जांच दल टीम को शामिल किया गया है। यह टीम मुकाबलों के दौरान हिस्सा लेने वाली टीमों पर गहन नजर रखेगी। अगर किसी टीम की ओर से लड़ाई-झगड़े की बात सामने आई तो उस पर कड़ी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बार 37 लाख रुपये होगी इनामी राशि
जिस तरह से क्रिकेट में आईपीएल के नए सीजन के शुरू होने से पहले टीमों के मालिक खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल करते हैं। ठीक वैसे ही चंडीगढ़ गोल्फ लीग में भी 21 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें विभिन्न टीमों में शामिल किया गया। इस वर्ष जुलाई के महीने में टीमों पर बोली लगी थी। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में किया गया था। पिछले सीजीएल में विजेता टीम के लिए बीस लाख रुपये से अधिक की इनामी राशि दी गई थी। इस बार के नए सीजन में इनामी राशि 37 लाख रुपये रखी गई है।