फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh girl monika singh played role in winning asia cup, father feels proud

एशिया कप जिताकर बेटी ने फक्र से ऊंचा किया पिता का सिर, कुछ यूं हुआ सम्मान

Tue, 07 Nov 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Nov 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
chandigarh girl monika singh played role in winning asia cup, father feels proud
हॉकी प्लेयर मोनिका
बेटी ने 13 साल बाद देश को हॉकी में एशिया कप जिताया तो पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। देखिए हेड कांस्टेबल का कितना सम्मान मिला। एशिया कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाली हॉकी प्लेयर मोनिका चंडीगढ़ की रहने वाली है और उसके पिता चंडीगढ़ पुलिस में हैड कांस्टेबल तकदीर सिंह की बेटी है। जापान में खेले गए एशिया कप में फाइनल में भारत का सामना चीन से हुआ। इसमें पेनाल्टी शूट में जरिए भारत ने चीन को 5-4 से शिकस्त देकर विजेता बना।
विज्ञापन


पेनाल्टी शूट आउट में मोनिका ने भी अहम रोल निभाया और अपने प्रयास में गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। भारत को एशिया कप जीतने के बाद चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-44 में मोनिका के घर खुशी का माहौल बना हुआ है। परिवार के रिश्तेदारों और जानने वालों के फोन पर बधाईयां देने का तांता लगा हुआ है। बेटी की इस शानदार परफारमेंस पर चंडीगढ़ पुलिस केडीजीपी डॉ.तजिंदर सिंह लूथरा ने पिता हैड कांस्टेबल तकदीर सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन


ड्यूटी पर था मुकाबला नहीं देख सका
तकदीर सिंह यूटी पुलिस में सेक्टर-26 पुलिस लाइंस में तैनात है। इन्होंने बताया कि कल जब मेरी बेटी देश को जीतने में लगी हुई थी, उस समय ड्यूटी कर रहा था। इसलिए यह मैच नहीं देख पाया। मुझे इस बात का हमेशा मलाल रहेगा, लेकिन दूसरी तरफ भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली अपनी बेटी पर गर्व भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने बनाई पहचान
तकदीर सिंह ने कहा मेरे तीन लड़के और एक लड़की है। बेटी मोनिका हमेशा से खेल में आगे रही है। इसने हॉकी के खेल को चुना। इसमें पूरी मेहनत से आगे बढ़ती चली गई। पहले जूनियर तो अब सीनियर हॉकी वुमन टीम में जगह बनाई। तकदीर सिंह ने कहा बेटी मोनिका के जरिए परिवा को नई पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed