{"_id":"648810c296efc695dc018e26","slug":"chandigarh-first-synthetic-track-made-with-modern-technology-inaugurated-on-sukhna-lake-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सुखना लेक पर बना पहला सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, 1800 मीटर लंबा ट्रैक धूप-बारिश में नहीं होगा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सुखना लेक पर बना पहला सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, 1800 मीटर लंबा ट्रैक धूप-बारिश में नहीं होगा खराब
Tue, 13 Jun 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:22 PM IST
सार
सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि यह सिंथेटिक ट्रैक शहरवासियों को स्वस्थ रखने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह फिटनेस के प्रति उत्साही, एथलीटों, परिवारों और उन सभी उम्र के व्यक्तियों को आकर्षित करेगा जो एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन
सुखना लेक पर सिंथेटिक ट्रैक का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में सुखना लेक के किनारे जॉगिंग (धीमी दौड़) का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने यहां आधुनिक तकनीक बनाए गए शहर के पहले सिंथेटिक ट्रैक का शुभारंभ किया। यह ट्रैक जॉगिंग के दौरान दौड़ने वालों को गद्देदार अनुभव देगा, जिससे लोग चोटिल होने से बचेंगे। इसके अलावा ट्रैक का निर्माण ऐसी सामग्री से किया गया है जो बारिश और धूप में भी खराब नहीं होगी। इससे वर्षों तक इसकी गुणवत्ता बरकरार रहेगी।
ट्रैक के शुभारंभ के मौके पर धर्मपाल ने कहा कि यह सिंथेटिक ट्रैक शहरवासियों को स्वस्थ रखने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह फिटनेस के प्रति उत्साही, एथलीटों, परिवारों और उन सभी उम्र के व्यक्तियों को आकर्षित करेगा जो एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की इच्छा रखते हैं। 1800 मीटर की लंबाई वाले शहर के इस पहले सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक का निर्माण अत्याधुनिक सामग्रियों और तकनीक से किया गया है।
यह भी पढ़ें: Punjab: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ यौन शोषण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत
विज्ञापन
सिंडर ट्रैक की तुलना में इसके कई फायदे हैं। इसकी लचीली सतह गद्दे जैसा अनुभव देती है और चोट के जोखिम को कम करती है। यह सभी फिटनेस स्तर वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त ट्रैक के टिकाऊ और मौसम प्रतिरोधी गुण हर तरह के मौसम में इसे साल भर के लिए उपयोगी बनाने में सहायक हैं। सुखना लेक के साथ लगते जलग्रहण क्षेत्र में पड़ने वाले पानी को संरक्षित करने और बचाने के लिए ट्रैक के साथ प्रदान किए गए चैनलों के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। इस एकत्रित बारिश के पानी को झील में डाला जाएगा, जिससे बारिश के पानी का संरक्षण होगा और भविष्य में सुखना झील के जलस्तर में भी इजाफा होगा।
इस मौके धर्मपाल के साथ इंजीनियरिंग विभाग के सचिव डॉ. विजय एनजेड, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, वन संरक्षक अरुलराजन पी, मुख्य अभियंता सीबी ओझा, मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।