फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: FIR registered on attempt to horse-trade MLAs

Operation Lotus : विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास पर एफआईआर दर्ज, विजिलेंस को सौंपी जांच

Thu, 15 Sep 2022 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

Chandigarh:  बुधवार देर शाम मोहाली के स्टेट क्राइम थाने में  एफआईआर दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है। इससे पहले दोपहर को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी को मामले की शिकायत के साथ सबूत सौंपे।

विज्ञापन
Chandigarh: FIR registered on attempt to horse-trade MLAs
प्रेसवार्ता करते वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : AAP Punjab

विस्तार

ऑपरेशन लोटस के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त कर पंजाब में आप सरकार गिराने की साजिश के आरोपों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। बुधवार देर शाम मोहाली के स्टेट क्राइम थाने में  एफआईआर दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है। इससे पहले दोपहर को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी को मामले की शिकायत के साथ सबूत सौंपे। इसी बीच, दावा किया गया है कि जालंधर पश्चिम से आप विधायक शीतल अंगुराल को सबूत देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को वित्त मंत्री चीमा के साथ पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी, विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम, कुलवंत सिंह पंडोरी, मंजीत सिंह बिलासपुर, दिनेश चड्ढा, रमन अरोड़ा, नरिंदर कौर भराज, रजनीश दहिया, रूपिंदर सिंह हैप्पी, शीतल अंगुराल और लाभ सिंह उगोके डीजीपी के पास पहुंचे। मुख्यमंत्री के विदेश में होने के बीच मोर्चा संभाल रहे वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि डीजीपी को विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास के पर्याप्त सबूत सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें फोन करने वालों के नाम, मोबाइन नंबर, कॉल रिकार्डिंग आदि शामिल है। डीजीपी से मिलने वालों में वे विधायक भी थे, जिन्हें कथित रूप से भाजपा के लोगों ने 25-25 करोड़ की पेशकश कर खरीदने की कोशिश की थी। देर शाम को पंजाब पुलिस ने मोहाली स्थित स्टेट क्राइम थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 1988 की धारा 8 और आईपीसी की धारा 171-बी व 120-बी के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया
ऑपरेशन लोटस के बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को रविवार को दिल्ली बुलाया है।  

मेरे विधायक पंजाब के प्रति वफादर रहेंगे 
हम पंजाबी अपनी मिट्टी के वफादार होते हैं। भाजपा पर सत्ता का नशा सवार है। लोग वोट नहीं दें तो वह विधायक खरीदने का रास्ता चुनते हैं। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि सिकंदर को भी पंजाबियों ने रोका था। मुझे अपने विधायकों पर भरोसा है कि वे अपनी धरती और पंजाब के प्रति वफादार रहेंगे। 
-भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब 

ऑपरेशन लोटस दिल्ली और पंजाब में हो गया फेल 
ऑपरेशन लोटस दिल्ली और पंजाब में फेल हो गया, गोवा में सफल रहा, क्योंकि जब आप कांग्रेस को वोट डालते हैं तो आप लोग भाजपा का एक भावी विधायक चुन रहे होते हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। जिस तरह से धन-बल और सीबीआई, ईडी की धमकी का इस्तेमाल विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए किया गया है, यह दलबदल विरोधी कानून/10वीं अनुसूची में तत्काल संशोधन की आवश्यकता को दर्शाता है। लोकतंत्र की इस हत्या को रोकने के लिए मैंने मानसून सत्र 2022 में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया था।
- राघव चड्ढा, सांसद आप 

पहले दिया लालच, अब दे रहे जान से मारने की धमकी: शीतल
आप के जालंधर पश्चिमी से विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया है कि पंजाब और हरियाणा के भाजपा नेता उन्हें पिछले दस दिन से लालच देकर पार्टी छोड़ने का दबाव बना रहे थे। जब पेशकश ठुकरा दी तो जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर उन्होंने कोई बात जगजाहिर की या फिर सबूत दिए तो उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंच सकता है। अंगुराल ने कहा कि उनके पास वे सारे मोबाइल नंबरों समेत ऑडियो, वीडियो सबूत हैं, जिसमें उन्हें धमकाया गया है।


आप विधायकों के आरोपों की हो सीबीआई जांच: भाजपा 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आप नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। चुघ ने कहा कि यह सबसे हास्यास्पद है कि आप पंजाबियों के साथ खेल रही है, क्योंकि पंजाब की शराब नीति में आप सरकार द्वारा किए गए घोर भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। फर्जी कॉल के आधार पर शिकायत लेकर डीजीपी के पास जाने वाली आप सरकार घटिया और भ्रामक राजनीति कर रही है, जो आने वाले समय में पंजाब के लिए आपदा साबित होगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह का अभियान दिल्ली में आप द्वारा चलाया गया था कि भाजपा दिल्ली में आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है, लेकिन अंतत: यह झूठा साबित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed