फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Festival of Vasant Panchami celebrated in a different way at GMCH-32

चंडीगढ़ में कोविशील्ड और कोवैक्सीन रानी पतंगों से कटी कोरोना की पतंग, अलग अंदाज में मनी वसंत पंचमी 

Thu, 11 Feb 2021 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh : Festival of Vasant Panchami celebrated in a different way at GMCH-32
चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाकर वसंत पंचमी मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में परिवर्तन संस्था ने कोरोना वैक्सीन की जागरूकता के लिए गुरुवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर- 32 में वसंत पंचमी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोरोना रूपी राक्षस की सबसे बड़ी पतंग को कोविशील्ड और कोवैक्सीन रानी पतंगों द्वारा काटा गया। इस रोचक आयोजन के जरिये लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जीएमसीएच 32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर के साथ ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि गुप्ता व परिवर्तन संस्था की फाउंडर रेणुका शर्मा ने लोगों को संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जसविंदर कौर रहीं। महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर समारोह में आई और कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

संस्था की ओर से महासचिव पंकज बाला, रितु गर्ग, तरलीन कौर और उषा शर्मा ने लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जसविंदर कौर ने बताया कि इस समय 50 फीसदी से भी कम लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। कहीं न कहीं लोगों में डर बना हुआ है कि वैक्सीन जल्दी में बनी है। हालांकि जाने माने लोगों सहित 95 साल के बुजुर्गों तक ने यह वैक्सीन लगवाई है और किसी में भी कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा है। 


डॉ. रवि गुप्ता ने कहा कि इस वैक्सीन से अभी तक कोई साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिला और न ही कोई मौत रिपोर्ट हुई है। वैक्सीन लगवाने की जारूकता के लिए यह समारोह आयोजित किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं।  

रेणुका शर्मा ने बताया कि कोरोना एक राक्षस है जो हमारे लोगों को खा रहा है। उस राक्षस का अंत करने के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन आईं हैं। वसंत पंचमी के इस मौके पर हम कोरोना रूपी राक्षस की बड़ी पतंग को कोविशील्ड और कोवैक्सीन रानी पतंगों के जरिए काटकर यह संदेश दे रहे हैं कि कोरोना को इन वैक्सीन के द्वारा हराया जा सकता है। इसलिए लोगों को आगे आकर यह वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed