{"_id":"63c17c5742c02c156c64d48a","slug":"chandigarh-extends-winter-breaks-in-school-till-21st-january-for-classes-up-to-std-8-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather News: 24 घंटे में 4.4 MM बारिश, धूप निकलने से राहत, स्कूलों में छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather News: 24 घंटे में 4.4 MM बारिश, धूप निकलने से राहत, स्कूलों में छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ीं
Fri, 13 Jan 2023 09:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:18 PM IST
सार
ठंड और बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सर्दियों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को फैसला लिया है। 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
बरसात के पानी में नहाती चिड़िया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम लगातार बदल रहा है। कभी धुंध, कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है। मौसम के इस बदलाव से लोग भी हैरान हैं। पिछले 24 घंटे में 4.4 एमएम पानी बरसा है। बारिश के बाद शुक्रवार को चटक धूप निकली। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे और पिछले कई दिनों से सर्दी का सितम झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। चंडीगढ़ के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं ठंड के चलते आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ी दी गई हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना था। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। धूप निकलने की वजह से लोग छत और पार्कों में बैठे दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि 18 जनवरी के बाद फिर मौसम खराब हो सकता है और बारिश का पूर्वानुमान है। इससे पहले भी सुबह और रात को घनी धुंध की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की छुट्टियां 21 तक बढ़ीं
ठंड और बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सर्दियों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को फैसला लिया है। 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं जारी रहेंगी। स्कूल नौ बजे से खुलेंगे। आठवीं तक के शिक्षकों की ड्यूटी चाइल्ड मैपिंग में लगाई गई है ताकि छुट्टियों में ही सर्वे का काम पूरा करवाया जा सके। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जारी किए हैं।
विज्ञापन
अगले तीन दिन का पूर्वानुमान
शनिवार को सुबह और रात के समय धुंध रहने की आशंका है। दिन में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को सुबह और रात के समय धुंध रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार को मौसम साफ रहने और दिन में धूप निकलने की संभावना है। हालांकि सुबह और रात के समय धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।