फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Engineering Student Ankita Selected for TV Show

चंडीगढ़ की इस इंजीनियर स्टूडेंट को 'टिकट टू बॉलीवुड'

Sat, 07 Jun 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Engineering Student Ankita Selected for TV Show

अब मोहाली की इंजीनियरिंग स्टूडेंट अंकिता शर्मा आम से खास बनने जा रही हैं। वह डांसर तो थी हीं, अब उनको मिल गया है 'टिकट टू बॉलीवुड'। जिसका प्रसारण एनडीटीवी प्राइम पर होगा।

विज्ञापन


अंकिता रयात और बहरा इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग कर रही हैं। अंकिता को डांस के लिए हरियाणा के राज्यपाल ने वर्ष 2009 में स्टेट अवार्ड भी प्रदान किया था। अंकिता ने बताया कि टिकट टू बॉलीवुड का आडीशन अप्रैल में था। उनके माता पिता दोनों ही बाहर थे।
विज्ञापन


उनकी रुचि एक्टिंग में थी इसीलिए ऑडिशन जरूर देना चाहती थीं। इसीलिए टिकट टू बालीवुड के चंडीगढ़ ऑडिशन में चली गईं। उनको चंडीगढ़ से मुंबई के टिकट मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता ने बताया कि इस टैलेंट हंट में उनकी एक्टिंग को जज करने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी, डायरेक्टर कुनाल कोहली और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि मुंबई में हुए टैलेंट हंट के दौरान तीस आवेदकों को शामिल किया गया, जिसमें से बीस का सेलेक्शन किया गया तो उनका नाम भी शामिल रहा।

उन्होंने कहा कि उनके साथ जो कंटेस्टेंट शामिल थे वह थिएटर से थे इसीलिए उनको ऐसा लगा कि शायद ही कांटेस्ट जीत सकें, लेकिन उन्होंने इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बस यही सोचा कि सीखती रहेंगी।


जज महिमा चौधरी, कुनाल कोहली और मुकेश छाबड़ा ने फाइनल के दौरान उनको सेलेक्ट किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि अब उनको पहली होम प्रोडक्शन फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed