फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Election Challange for Punjab

चंडीगढ़ का मतदान बना पंजाब के लिए चुनौती

Sat, 12 Apr 2014 03:38 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 12 Apr 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Election Challange for Punjab
दिल्ली और चंडीगढ़ के रिकार्ड मतदान ने पंजाब चुनाव आयोग की चिंता बढ़ा दी है। 80 फीसदी का टारगेट लेकर चल रहा चुनाव आयोग अब नई रण्नीति बनाने में लग गया है।
विज्ञापन


दस अप्रैल को दिल्ली में 64 और चंडीगढ़ में 74 फीसदी मतदान हुआ है, ऐसे में इसका असर भी पंजाब पर होगा। अब पोलिंग स्टेशनों पर लंबी कतारें न लगें, वहां पर पानी से लेकर बैठने का प्रबंध हो, इसके लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कई बार ऐसा होता है कि पोलिंग स्टेशनों पर लंबी कतारें लग जाती हैं तो लोग वोटिंग से परहेज करते हैं।

पिछली बार बठिंडा में सबसे ज्यादा मतदान

Chandigarh Election Challange for Punjab
वहीं पंजाब में लोकसभा चुनाव में अमृतसर के अलावा दूसरी हॉट सीट बठिंडा में इस बार वोटिंग मतदान प्रतिशत फिर चौंकाने वाला हो सकता है। पिछली बार इस क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ था।

इस सीट पर 78.41 फीसदी मतदान हुआ था और वहां से हरसिमरत कौर बादल विजयी रही थी। इस बार वहां पर हरसिमरत की टक्कर अपने देवर मनप्रीत बादल से है। मतदान में फिसड्डी लुधियाना रहा था, जहां पर 64.64 फीसदी मतदान हुआ था।

इस बार जहां चुनावों को लेकर जागरूकता बढ़ी है, ऐसे में हॉट सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ने की काफी उम्मीद है।

कमजोर मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों पर खास नजर

Chandigarh Election Challange for Punjab
पंजाब के सीईओ वीके सिंह का कहना है कि निश्चित तौर पर हमारी नजर दिल्ली और चंडीगढ़ की पोलिंग प्रतिशत पर थी, हमने अब कई नए कदम उठाने की तैयारी की है। इस बार हमने वोटिंग टारगेट 80 फीसदी रखा हुआ है।

जिन एरिया में हम काफी कमजोर थे, वहां पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम 80 फीसदी के आसपास पहुंच जाएंगे। हॉट सीट पर अधिक मतदान के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो सभी शहर एक जैसे हैं।
विज्ञापन

पिछली बार ऐसा रहा था मत प्रतिशत

Chandigarh Election Challange for Punjab
बठिंडा - 78.41 प्रतिशत
संगरूर - 74.71 प्रतिशत
फरीदकोट - 72.24 प्रतिशत
गुरदासपुर - 70.75 प्रतिशत
खंडूर साहब - 70.65 फीसदी
अमृतसर  -  65.62 फीसदी
आनंदपुर साहिब - 67.58 फीसदी
फतेहगढ़ साहब - 69.41 फीसदी
फिरोजपुर  - 71.28 प्रतिशत
होशियारपुर - 64.80 प्रतिशत
जालंधर - 67.15 प्रतिशत
पटियाला - 69.6 प्रतिशत
लुधियाना -  64.64 प्रतिशत

यह कदम उठाए जा रहे हैं जागरूकता के लिए

Chandigarh Election Challange for Punjab
- वोटरों को जागरूकता लाने के लिए इस बार कई नए कदम उठाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग हेलीकॉप्टर के जरिए भी वोटरों को जागरूक करने के लिए पर्चे बांट रहा है।
- कई मॉल्स और रेस्टोरेंट में नए वोटरों को वोट डालने पर छूट मिल रही है।
- मोबाइल फोन खरीदने पर भी नए वोटरों को रियायत चुनाव आयोग दिला रहा है।
- इस बार वोटरों को जागरूक करने के लिए जहां होर्डिंग्स व बैनरों को प्रचार चल रहा है वहीं सेमिनार भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed