{"_id":"f266c21417a51f7f544fb0a329985a14","slug":"chandigarh-district-bar-association-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः जिला बार एसोसिएशन चुनाव 4 को, शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः जिला बार एसोसिएशन चुनाव 4 को, शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। पहली बार होगा कि बार एसोसिएशन के एक ही साल में दूसरी बार चुनाव हो रहे हैं। इसका कारण हाईकोर्ट से आए आदेश थे, जिसमें कहा गया था कि एसोसिएशन के चुनाव हर साल दिसंबर में ही कराएं जाएं। इससे पहले इसी साल मई में बार एसोसिएशन के चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेजिडेंट शंकर गुप्ता के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सोमवार को बैठक कर इसका पूरा शेड्यूल तय किया जाएगा। हालांकि मतदान और चुनाव परिणाम एक ही दिन 4 दिसंबर को कराए जाएंगे यह तय हो गया है।
विज्ञापन
वहीं अभी अन्य शेड्यूल तय होना बाकी है। इसमें फार्म मिलने की तिथि, नामांकन का दिन शामिल है। इससे पहले चुनाव रिटर्निंग अधिकारी की तैनाती का फैसला भी होना है। चुनाव के लिए दावेदारों ने प्रचार और कनवेंसिंग भी शुरू कर दी है। वकीलों के चैंबर्स में दावेदारों के समर्थकों के साथ चक्कर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
दावेदार समर्थकों के साथ वकीलों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए अभी से जुट गए हैं। कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर्स बिल्डिंग पर कई दावेदारों ने बैनर भी लगा दिए हैं। इनमें कुछ महिला दावेदारों के भी बैनर शामिल हैं।
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में जगह-जगह दावेदारों ने पोस्टर और बैनर लगाकर चुनाव का माहौल बनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कुल वकीलों की संख्या 2700 के करीब है। हालांकि जिन वकीलों के ड्यूज क्लीयर नहीं हो पाते उन्हें वोट का अधिकार नहीं दिया जाता।