{"_id":"5a38a8d04f1c1b87698c27cc","slug":"chandigarh-disco-and-hotels-arranged-shofars-for-new-year-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पार्टी करें और कैब से चलें, डिस्को ने किया ड्राइवरों का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पार्टी करें और कैब से चलें, डिस्को ने किया ड्राइवरों का इंतजाम
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
उबर कैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर एक ओर चंडीगढ़ पुलिस की सख्ती होगी तो दूसरी ओर धूम धड़ाका। रंग में भंग न पड़े, इसलिए डिस्को और होटल मालिकों ने कैब और शोफर की व्यवस्था की है। न्यू ईयर पार्टी के दौरान करीब चार सौ शोफर होंगे और पांच सौ कैब की व्यवस्था। यह उन लोगों के लिए होगी जो पार्टी की मस्ती में डूब जाते हैं। इतना ही नहीं, कई डिस्को और पार्टी आर्गनाइजरों ने अपने गेस्ट्स को लाने और ले जाने की व्यवस्था भी कर दी है। जिससे उनको कोई परेशानी न हो। हो भी क्यों न, अब तक 5986 चालान हो चुके हैं।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा सिटी में लगाए गए नाकों के दौरान कुल 66 चालान किए गए। चंडीगढ़ में करीब बीस डिस्को और करीब पच्चीस होटल हैं, जिनमें न्यू ईयर पार्टी का इंतजाम किया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर वेन्यू पर गेस्ट्स की इंक्वायरी है कि क्या कैब सुविधा है या फिर गेस्ट पूछ रहे हैं शोफर की व्यवस्था हो जाएगी क्या? चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थिति एक डिस्को के मालिक ने कहा कि उन्होंने कैब के लिए व्यवस्था की है। कुछ ने अपनी गाड़ियों की व्यवस्था की है। इसके लिए लोकल टैक्सी चालकों के साथ भी संपर्क साधा गया है।
सेक्टर-37 के टैक्सी ड्राइवर रमेश कुमार ने बताया कि उनसे कई होटल मालिकों ने संपर्क किया है। सेक्टर-25 में रहने वाले एक टैक्सी चालक रमेश शुक्ला ने कहा कि न्यू ईयर पर लोकल टैक्सी ड्राइवरों और शोफर की मांग ज्यादा हो गई है। इसकी वजह है ड्रिंक और ड्राइव के चालान। जिससे बचने के लिए लोग शोफर या कैब और टैक्सी की व्यवस्था कर रहे हैं। चंडीगढ़ के कुछ होटल गेस्ट्स के लिए स्पेशल पैकेज लेकर आए हैं, जिसमें पार्टी और उसके बाद स्टे की सुविधा है।
विज्ञापन
यह पैकेज बीस से पच्चीस हजार रुपये के बीच है। सिटी के फाइव स्टार होटलों में नए साल के रंग में भंग न पड़ने देने के लिए व्यवस्था की गई है। यह होटल भी पार्टी पैकेज के साथ ही शोफर और कैब सुविधा दे रहे हैं। जिससे मेहमानों को कोई परेशानी न हो।
हम रेगुलर नाके तो लगा ही रहे हैं साथ ही हम नए साल के मौके पर नाकों की योजना तैयार कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि लोग शराब पीकर ड्राइव न करें।
- यशपाल विनायक, डीएसपी ट्रैफिक, चंडीगढ़