फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Disability Commission Commissioner's office opened in Sector-18, helpline number released

Chandigarh News: सेक्टर-18 में खुला चंडीगढ़ डिसेबिलिटी कमीशन आयुक्त कार्यालय, हेल्पलाइन नंबर जारी

Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Disability Commission Commissioner's office opened in Sector-18, helpline number released
चंडीगढ़। पूर्व आईएएस अधिकारी माधवी कटारिया को हाल ही में चंडीगढ़ कमीशन फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी के पहले आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यालय सेक्टर-18 में खुला है। अगर किसी दिव्यांग के साथ किसी सरकारी विभाग में अन्याय हो रहा है तो वह संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

माधवी कटारिया इस कमीशन की पहली आयुक्त बनी हैं, क्योंकि कमीशन का गठन भी इसी साल हुआ है। पंजाब के पूर्व राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के पूर्व प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने तीन जुलाई को उनकी नियुक्ति की थी। मूलरूप से पंजाब कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी माधवी कटारिया वर्ष 2000 से 2005 के बीच चंडीगढ़ प्रशासन में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्हें समाज कल्याण विभाग के निदेशक समेत अन्य जिम्मेदारियां सौंपी थीं। इसके बाद दिव्यांगों के लिए इंसाफ पाना काफी आसान हो जाएगा और उन्हें कोई समस्या आती है तो वह आयुक्त का दरवाजा खटखटा सकेंगे। हालांकि पहले यह विभाग गृह सचिव देखते थे, लेकिन लंबे समय से कमीशन के गठन की मांग की जा रही थी। दिव्यांग अपने अधिकारों की रक्षा और अपनी शिकायतों के जल्द निवारण के लिए सेक्टर-18 स्थित नगर योजना भवन (मध्य मार्ग) के सी-विंग के पहले फ्लोर पर मौजूद चंडीगढ़ कमीशन फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0172-2996279 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed