फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Development work of villages will start soon, Municipal corporation

गांव के विकास कार्यों को लेकर जल्द शुरू होगा काम

Mon, 05 Apr 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Development work of villages will start soon, Municipal corporation
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन से अतिरिक्त फंड मिलने के बाद गांव में विकास कार्यों का खाका जल्द तैयार हो जाएगा। चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह कोरोना संक्रमित हैं, उनके निगम में वापस लौटते ही इस कार्य योजना पर काम शुरू होगा। इस प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के बाद गांवों में काम शुरू होंगे। हालांकि, निगम ने 50 करोड़ रुपये गांव पर खर्च करने का निर्णय लिया है। हाल ही में प्रशासन ने वादे के अनुसार निगम को 75 करोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

मेयर रविकांत के अनुसार 50 करोड़ की राशि गांवों के विकास कार्यों और 25 करोड़ शहरी विकास में खर्च होंगे। हालांकि, निगम ने 13 गांवों के विकास कार्यों के 112 करोड़ 20 लाख 73 हजार रुपए मांगे थे। निगम के अनुसार गांवों में सीवरेज, पीने वाले पानी की आपूर्ति, वाटर स्ट्राम पाइप लाइन, सड़क, लाइट की व्यवस्था बदहाल है। इनका विकास होना है। वहीं, गांव मौलीजागरां, दड़वा और रायपुरकलां में सेक्टर 26 से पाइप लाइन बिछानी है। इसके लिए नगर निगम की ओर से 13 गांवों के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार कार्यों का खाका तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed