फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh dealers oppose to chinese crackers

चाइनीज पटाखों का विरोध, डीलर्स ने एक सुर में कहा- हम नहीं बेचेंगे

Tue, 25 Oct 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Oct 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
chandigarh dealers oppose to chinese crackers
पटाखे - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ में कहीं भी चाइनीज पटाखे नहीं बिकेंगे। चाइनीज पटाखे न बेचने का फैसला सोमवार को क्रैकर्स डीलर एसोसिएशन ने मार्केट में पटाखे बेचने की अनुमति मिलने के बाद सर्वसम्मति से लिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नए लाइसेंस धारियों से मिलकर उनसे भी चाइनीज पटाखे न बेचने की अपील की। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रेसिडेंट देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी व्यापारियों ने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। चाइनीज पटाखों का मुकाबला करने के लिए वह देश में बने पटाखों को कम से कम फायदा लेकर बेचेंगे। जिससे ग्राहकों को भी फायदा हो सके। पटाखे बेचने की जगह देरी से तय होने के कारण बहुत से लोग पटाखों का स्टॉक खरीद ही नहीं सके। जिस कारण इस बार स्टॉल कम लगेंगी।
विज्ञापन


साथ ही जो लोग बाद में खरीद रहे हैं वह केवल देश में बने पटाखे ही खरीद रहे हैं। देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन ने यह फैसला भी लिया है की जिन पुराने 270 लाइसेंस धारियों को मार्केट में पटाखे बेचने की अनुमति मिली है। उनमें से कोई भी पार्किंग में स्टॉल नहीं लगाएगा। जिससे लोगोें को पार्किंग में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed