{"_id":"60c66fee8ebc3e1f571f9d13","slug":"chandigarh-crime-fraud-59-thousand-purchases-by-credit-card-by-case-registered-chandigarh-news-pkl4165959164","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से 59 हजार की खरीदारी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से 59 हजार की खरीदारी, केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 निवासी एक व्यक्ति के आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से मासिक कटौती शुल्क को ठीक करने का झांसा देकर 59 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली गई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व साजिश रचने के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक रोहिला ने बताया कि सेक्टर 27/सी के रहने वाले हैं। उनके पास आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उनके क्रेडिट कार्ड से मासिक शुल्क कट रहा था। बीते 6 जून को उनके मोबाइल पर एक शख्स का फोन आया। उसने कहा कि वह आरबीएल बैंक का अधिकारी बोल रहा है, क्या उसे बैंक के साथ किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से मासिक शुल्क कट रहा है। इसके बाद शख्स ने शिकायतकर्ता को भरोसे में लेकर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजकर कहा कि मोबाइल पर एक मैसेज आया आएगा, जिसका कोड उसे बताना होगा। इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। जालसाज के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने जैसे ही कोड बताया तो उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 59 हजार रुपये की शॉपिंग हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल को दी। साइबर पुलिस मोबाइल नंबर ऑनलाइन शॉपिंग में हुई ट्रांजेक्शन के आधार पर जालसाजों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि पिछले एक महीने से क्रेडिट कार्ड से लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, बावजूद इसके साइबर पुलिस इस सक्रिय गैंग पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।