{"_id":"5e01bb108ebc3e87952b2eae","slug":"chandigarh-cricket-players-talent-revealing-in-matches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद नए खिलाड़ियों को मिला मौका, दिखाई हौंसले की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद नए खिलाड़ियों को मिला मौका, दिखाई हौंसले की ताकत
Tue, 24 Dec 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद चंडीगढ़ के युवा क्रिकेर्ट्स गेंदबाजी और बल्लेबाजी, विकेट कीपिंग में अपना जलवा दिखा रहे हैं। लगभग 30 सालों के प्रयास के बाद यूटी क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई से इसी वर्ष मान्यता मिली है। इसके बाद यूटीसीए ने बीसीसीआई के तहत चंडीगढ़ के विभिन्न वर्गों के लिए क्रिकेट टीमों को बनाया है, जिनमें महिला और पुरुष दोनों टीमें हैं। इनमें रणजी टीम भी शामिल है।
पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज है राज अंगद बावा
अंडर-19 टीम के बेहतरीन आलराउंडर राजअंगद बावा टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली, वह बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते हुए चंडीगढ़ के लिए पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बने। जीएमएसएसएस 26 क्रिकेट ग्राउंड पर नागलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में हैट्रिक ली। इस हैट्रिक के साथ ही बावा अब तक कूच बिहार ट्रॉफी में कुल 25 विकेट चटका चुके हैं। राजअंगद बावा जीएमएसएसएस सेक्टर-38 में 11वीं कक्षा के छात्र हैं।
23 मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं भागमेंद्र लादेर
मेघालय पर एक पारी और बीस रनों की जीत दर्ज कर कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में चंडीगढ़ को पहली जीत दिलाने में गेंदबाज भागमेंद्र लादेर का अहम रोल रहा। इस गेंदबाज ने 10 ओवर में मात्र 10 रन देकर मेघालय के 4 विकेट झटके। अपने पिछले मैच में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 नाबाद रन की पारी खेल चुके हैं। अंडर-23 में अब तक 23 मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं। भागमेंद्र लादेर एसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

यूटी स्पोर्ट्स विभाग की क्रिकेट अकादमी का खिलाड़ी है अक्षित
कूच बिहार ट्रॉफी में नागालैंड को एक पारी और 167 रनों से हराने में अहम भूमिका निभाई। विकेट कीपर और बल्लेबाज अक्षित राणा ने इस पारी में शतक जमाते हुए 126 रन की पारी खेली। इस पारी में उनके 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 35 में कक्षा 12 का छात्र है। यूटी स्पोर्ट्स विभाग की क्रिकेट अकादमी का खिलाड़ी है। इसके कोच शिव चोपड़ा और संजीव पठानिया रहे। अक्षित राणा दो स्कूल नेशनल अंडर-17, 19 खेल चुका है। स्कूल नेशनल में कई मुकाबलों में टीम को जीतने में अहम भूमिका निभा चुका है।
शानदार शतक जमा चुके हैं आयुष सिक्का
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में तीसरे दिन ही मेघायल को हारने में अहम भूमिका निभाने वाले चंडीगढ़ के आयुष सिक्का शानदार शतक जमा चुके हैं। यह मुकाबला आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस मैच में आयुष सिक्का ने शतक ठोकते हुए 128 रनों की पारी खेली। इस पारी में 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। सिटी के युवा बल्लेबाज आयुष सिक्का एसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और इनके पिता अजय सिक्का पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं, आयुष ने इन्हीं से क्रिकेट के शुरुआती गुर सीखे।
गेंदबाजी व बल्लेबाजी में माहिर हैं पारस
कू च बिहार ट्रॉफी और विजय मर्चेट ट्रॉफी में अंडर 16 के उपकप्तान पारस ने अपनी गेंदबाजी व बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। पारस ने विजय मर्चेट ट्रॉफी में 22 विकेट और बल्ले से 188 रन बनाए हैं। अंडर 16 बीसीसीआई की पारस आलराउंडर की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। पारस डीएवी स्कूल सेक्टर 8 के छात्र है। कोच जसंवत और नागेश गुप्ता से क्रिकेट के गुर सीखे।