{"_id":"5f5335d38ebc3e54e44028fb","slug":"chandigarh-corona-update-in-hindi-corona-in-chandigarh-covid-19-positive-cases-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: शिक्षक दिवस के दिन जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: शिक्षक दिवस के दिन जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की कोरोना से मौत
Sat, 05 Sep 2020 12:23 PM IST
ajay kumar
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:23 PM IST
सार
- सेक्टर-19 के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजीटिव
- इसी महीने थी हरबीर सिंह आनंद की रिटायरमेंट, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने जताया दुख
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक दिवस के दिन चंडीगढ़वासियों के लिए शिक्षा विभाग से एक बुरी खबर आई। शहर के जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की शनिवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके अलावा सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हरबीर आनंद की मौत के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरबीर सिंह आनंद गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन पर थे। हालांकि इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया और उनकी हालत काफी खराब हो गई। शुक्रवार रात तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और फिर शनिवार सुबह चार बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
हरबीर सिंह आनंद इसी महीने 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे। वह कई साल सेक्टर-10 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल का कार्यभार भी देख चुके हैं। उनकी मृत्यु पर शिक्षा विभाग के शिक्षक व कर्मचारियों ने दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
हर किसी की बेधड़क मदद करते थे हरबीर सिंह आनंदः कंबोज
यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि हरबीर सिंह आनंद जब लेक्चरर थे, तभी से उनसे संबंध बहुत अच्छे थे। हरबीर सिंह आनंद हर किसी की मुसीबत में सब से पहले मदद करने के लिए तैयार रहते थे और बेधड़क मदद करते भी थे। कहा कि, अपनी कड़ी मेहनत से वह लेक्चरर, प्रिंसिपल, डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी और फिर जिला शिक्षा अधिकारी बने। जब भी हम किसी काम के लिए उनको मिलने जाते तो वो खुशदिली के साथ कहते की कोई बात नहीं आप का काम हो जाएगा। यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि हरबीर सिंह आनंद की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।