फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh corona update in Hindi: Corona in Chandigarh, covid-19 positive cases in Chandigarh

चंडीगढ़: शिक्षक दिवस के दिन जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की कोरोना से मौत

Sat, 05 Sep 2020 12:23 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Sep 2020 12:23 PM IST
सार

  • सेक्टर-19 के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजीटिव
  • इसी महीने थी हरबीर सिंह आनंद की रिटायरमेंट, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने जताया दुख

विज्ञापन
Chandigarh corona update in Hindi: Corona in Chandigarh, covid-19 positive cases in Chandigarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिक्षक दिवस के दिन चंडीगढ़वासियों के लिए शिक्षा विभाग से एक बुरी खबर आई। शहर के जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद की शनिवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके अलावा सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हरबीर आनंद की मौत के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार हरबीर सिंह आनंद गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन पर थे। हालांकि इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया और उनकी हालत काफी खराब हो गई। शुक्रवार रात तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और फिर शनिवार सुबह चार बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


हरबीर सिंह आनंद इसी महीने 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे। वह कई साल सेक्टर-10 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल का कार्यभार भी देख चुके हैं। उनकी मृत्यु पर शिक्षा विभाग के शिक्षक व कर्मचारियों ने दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर किसी की बेधड़क मदद करते थे हरबीर सिंह आनंदः कंबोज
यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि हरबीर सिंह आनंद जब लेक्चरर थे, तभी से उनसे संबंध बहुत अच्छे थे। हरबीर सिंह आनंद हर किसी की मुसीबत में सब से पहले मदद करने के लिए तैयार रहते थे और बेधड़क मदद करते भी थे। कहा कि, अपनी कड़ी मेहनत से वह लेक्चरर, प्रिंसिपल, डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी और फिर जिला शिक्षा अधिकारी बने। जब भी हम किसी काम के लिए उनको मिलने जाते तो वो खुशदिली के साथ कहते की कोई बात नहीं आप का काम हो जाएगा। यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि हरबीर सिंह आनंद की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed