फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Corona update: 62 fresh Corona Positive cases Reported in Chandigarh

चंडीगढ़ में दो दिन में कोरोना से कोई मौत नहीं, 62 पॉजिटिव मिले, ये नौ इलाके कंटेनमेंट जोन बने

Thu, 17 Dec 2020 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Dec 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Corona update: 62 fresh Corona Positive cases Reported in Chandigarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

चंडीगढ़ में गुरुवार को जहां 62 नए संक्रमित मिले, वहीं बीते 48 घंटे में एक भी मरीज की मौत की पुष्टि न होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं, होम आइसोलेशन में रखे गए 105 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद छुट्टी दे दी गई। बता दें कि शहर में बीते छह दिनों से लगातार 100 से कम नए संक्रमित मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, मौत के आंकड़ों में भी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। लोग भी एहतियात बरत रहे हैं, जिससे नए मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य निदेशक अमनदीप कंग ने लोगों से अपील की है कि वह इसी तरह कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

 

गुरुवार को संक्रमित मिले 62 मरीजों में पुरुषों की संख्या 32 और महिलाओं की संख्या 30 रही। सबसे ज्यादा 10 मरीज मनीमाजरा में मिले। अब शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या 18905 हो गई है, जबकि अब तक 304 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18017 मरीज ठीक हो चुके हैं । गुरुवार को 1160 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 62 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 135 की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन हो रही 1200 से 1400 जांच
कोरोना के मरीजों की कम होती संख्या से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि लोगों ने जांच कराना कम कर दिया है लेकिन स्थिति इसके उलट है। मौजूदा समय में प्रतिदिन 1200 से 1400 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। इतना ही नहीं किसान आंदोलन और ठंड के कारण बस यात्रियों की संख्या कम होने के बावजूद सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर मोबाइल टीम का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। वहां प्रतिदिन 60 से 70 लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 

चंडीगढ़ के नौ इलाकों में बने कंटेनमेंट जोन

कुछ इलाकों में एक साथ कोरोना के कई मामले आने पर चंडीगढ़ प्रशासन ने गुरुवार को शहर के नौ इलाकों को 31 अगस्त तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यह निर्णय गुरुवार को स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग में लिया गया। नए कंटेनमेंट जोन में सेक्टर-7 में मकान नंबर 229 से 231, सेक्टर-15 में मकान नंबर 2047 से 2049, सेक्टर-20 में 339 से 344, सेक्टर-23 में हाउस नंबर 87 से 88, सेक्टर-26 में हाउस नंबर 157 से 160, सेक्टर-35 ए में मकान नंबर 203 से 205, सेक्टर-63 से मकान नंबर 2273 से 2276 ई, डड्डूमाजरा कालोनी में मकान नंबर 154 से 158 तक के घरों को शामिल किया गया है।

इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिया गया है कि वे इस इलाके में तेजी से स्क्रीनिंग व निगरानी करें ताकि बढ़ते कोरोना के केस को रोका जा सके। नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन इलाकों को सैनिटाइज करें। साथ ही लोगों से भी आग्रह किया गया है कि वे कोरोना को रोकने के लिए बताए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

आज यहां रहेगी मोबाइल टीम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोरोना स्क्रीनिंग के लिए चलाई जा रही मोबाइल टीम शुक्रवार को बस स्टैंड सेक्टर-17, सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-19, सेक्टर-43 के बस स्टैंड, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और सेक्टर-26 स्थित पुलिस हॉस्पिटल में रहेगी। टीम सुबह 9:30 से दोपहर तीन बजे तक मौके पर कोरोना की जांच कर रिपोर्ट देगी।

बस स्टैंड पर 38 की हुई जांच, एक संक्रमित मिला
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर काम कर रही मोबाइल जांच टीम ने गुरुवार को 38 यात्रियों की कोरोना जांच की। इसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार दिन बाद बस स्टैंड पर एक यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किसान आंदोलन व बढ़ती ठंड से यात्रियों की संख्या भी कम होती जा रही है। शुरुआती दौर में बस स्टैंड पर एक दिन में 150 से 200 तक जांच की जा रही थी। लेकिन अब यह संख्या 30 से 40 पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यात्रियों की कम होती संख्या के बावजूद भी बस स्टैंड पर मोबाइल टीम का संचालन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed