फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Corona Report of a student came positive 

परीक्षा देकर आया विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, चंडीगढ़ में सामने आया पहला मामला

Mon, 15 Feb 2021 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh : Corona Report of a student came positive 
चंडीगढ़ में विद्यार्थी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ के विवेक हाई स्कूल सेक्टर- 38 में ग्यारहवीं की ऑफलाइन परीक्षा देने आए विद्यार्थी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह शुक्रवार को स्कूल में परीक्षा देने के लिए आया था। जानकारी के अनुसार छात्र की कक्षा में नौ अन्य विद्यार्थी भी परीक्षा देने के लिए बैठे थे। जानकारी मिलते ही प्राचार्य रेणु पुरी ने अभिभावकों को इसकी सूचना दी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी विद्यार्थी शुक्रवार को स्कूल आए थे, वे एहतियात बरतें। चंडीगढ़ में पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


विवेक हाई स्कूल में आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को स्कूल बुलवाया जा रहा है। फरवरी के पहले हफ्ते में स्कूल ने दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षा भी ऑफलाइन आयोजित की थी। ग्यारहवीं के छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभिभावकों के बीच डर पैदा हो गया है। स्कूल प्रशासन ने निर्देश जारी कर कहा है कि विद्यार्थी घर पर एहतियात बरतें। पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा। मंगलवार से विद्यार्थियों की बची हुई परीक्षा जारी रखी जाएंगी। 
विज्ञापन

 

अभी तक नहीं मिली मामले की जानकारी 
हमें विद्यार्थी के कोरोना पॉजीटिव होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो विभाग इसकी जांच कर उचित दिशा निर्देश देगा। - सरप्रीत सिंह गिल, शिक्षा सचिव , यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल को सैनिटाइज करवाने के बाद जारी रखेंगे परीक्षाएं
शुक्रवार को ग्यारहवीं की परीक्षा देने आए एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। स्कूल को सोमवार को अच्छे से सैनिटाइज करेंगे। विद्यार्थियों और अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी है और एहतियात बरतने की सलाह दी है। मंगलवार से विद्यार्थियों की ऑफलाइन परीक्षा जारी रखी जाएगी। - एचएस मामिक, अध्यक्ष, विवेक हाई स्कूल-38

स्कूल ऑनलाइन परीक्षा का भी दे विकल्प  

शिक्षा विभाग के स्कूल खोलने के दिशा निर्देशों के बाद कई प्राइवेट स्कूलों ने विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन परीक्षा जरूरी कर दी है। देशभर में जिस इलाके में पूरी तरह स्कूल खोले गए हैं, वहां बच्चों में कोरोना केसों की बढ़ोतरी हुई है। बच्चे को स्कूल भेजना है या नहीं, इसका फैसला अभिभावक का होना चाहिए। स्कूलों को परीक्षा और कक्षा के लिए ऑनलाइन का विकल्प देना चाहिए। - नितिन गोयल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ अभिभावक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed