फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Corona, 31 march, municipal corporation, administration

31 मार्च तक शहर में लागू रहेंगे कोविड के दिशा-निर्देश

Sat, 27 Feb 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Corona, 31 march, municipal corporation, administration
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को मौजूदा कोरोना वायरस के दिशा-निर्देश को आगामी 31 मार्च तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी, रोकथाम और सावधानी के लिए प्रशासन ने फरवरी तक के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, अब उसी को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना दिशा-निर्देशों के साथ केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के आदेश भी दिए हैं। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने इस आदेश की पालना के लिए प्रशासन के सभी विभागों को आदेश की कॉपी भेज दी है। दिशा-निर्देशों के अनुसार शहर में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई पाबंदी नहीं है। इसके अलावा 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। दरअसल, कोरोना महामारी आने के बाद हर महीने के आखिर में केंद्रीय गृह मंत्रालय कोविड-19 को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी करता है। शुक्रवार को एमएचए ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसे यूटी प्रशासन ने शहर में लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed