फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh conusmer forum decision against uk homes

पैसे लिए, पर प्लॉट नहीं दिया, अब लौटाने होंगे पैसे

Thu, 18 Feb 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
chandigarh conusmer forum decision against uk homes

साढ़े 7 लाख रुपये लेकर प्लाट न देने पर चंडीगढ़ उपभोक्ता फोरम ने यूके होम्स को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है।

विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम ने यूके होम्स को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को सात लाख 50 हजार रुपये 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से अदा करे। सेवा में कोताही के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च भी अदा करने का निर्देश दिया है।

यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 के प्रजाइडिंग मेंबर सुरजीत कौर और सदस्य सुरेश कुमार सरदाना ने सुनवाई के बाद दिया है। शिकायतकर्ता संत सरूप सिंह बाजवा निवासी सेक्टर-12 पंचकूला ने सेक्टर-17 सी चंडीगढ़ स्थित यूके होम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता संत सरूप सिंह ने उपभोक्ता फोरम को दी शिकायत में कहा कि यूके होम्स की जीरकपुर पटियाला रोड पर कैपिटल ग्रीन्स प्रोजेक्ट में पांच सौ वर्ग यार्ड का प्लाट बुक कराया। उन्होंने सात लाख 50 हजार रुपये बुकिंग अमाउंट जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूके होम्स की ओर से आश्वासन दिया गया था कि प्लाट जल्द ही बन जाएगा। लेकिन साइट पर डेवलपमेंट वर्क न होने पर शिकायतकर्ता ने यूके होम्स से अपनी राशि वापस मांगी जिसे नहीं दी गई। यूके होम्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अपना पक्ष न रखने पर उपभोक्ता फोरम ने उन्हें एकतरफा करार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed