फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh consumer forum decision against mobile cpmpany

होमशॉप-18 से खरीदा स्पाइस मोबाइल, सर्विस न देना पड़ा महंगा

Thu, 03 Mar 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
chandigarh consumer forum decision against mobile cpmpany

होमशॉप-18 से खरीदे गए स्पाइस कंपनी के मोबाइल में खराबी आने पर उपभोक्ता को उचित सेवा न देने को सेवा में कोताही पाया गया है। सेक्टर-35सी के जसविंद्र सिंह की ओर से फोरम में दायर शिकायत पर सुनवाई करते हुए फोरम ने शिकायतकर्ता के हक में फैसला दिया है।

विज्ञापन


फोरम ने नोएडा स्थित होमशॉप-18, रेवाड़ी स्थित नार्थ इंडिया टॉप कंपनी (प्रा.) लिमिटेड, टीसीआई सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, नोएडा स्थित स्पाइस रिटेल लिमिटेड व चंडीगढ़ सेक्टर-34ए स्थित विगभनेश सर्विसेज को आदेश दिए गए हैं कि वह शिकायतकर्ता को मोबाइल की कीमत 4999 रुपये वापस करे।
विज्ञापन


साथ ही शिकायतकर्ता को 5 हजार रुपये बतौर मुआवजा और 5 हजार रुपये अदालती खर्च के तौर पर चुकाए। शिकायत के मुताबिक 9 नवंबर, 2014 को शिकायतकर्ता ने स्पाइस कंपनी का 5 इंच स्क्रीन वाला एंड्राएड ड्यूल कोर फेब्लेट-508 ऑनलाइन शापिंग के जरिए 4999 रुपये में बुक करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 नवंबर को मोबाइल उनके घर पर पहुंच गया। एक दिन बाद ही मोबाइल में खराबी आ गई। 15 नवंबर 2014 को एक शिकायत होमशॉप-18 को दी गई, जिसे विगभनेश सर्विसेज का पता बता दिया गया।

18 नवंबर को शिकायतकर्ता वहां गया जहां उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई और शिकायतकर्ता ने एक लीगल नोटिस जारी कर हैंडसेट बदले जाने या रकम लौटाने की मांग की। होमशॉप-18 व नार्थ इंडिया टॉप कंपनी(प्रा.) लिमिटेड, टीसीआई सप्लाई चेन सोल्यूशंस की तरफ से किसी के फोरम में पेश न होने के कारण इन्हें एक्स पार्टी घोषित कर दिया गया।


वहीं, स्पाइस रिटेल लिमिटेड ने अपने जवाब में कहा कि मोबाइल 1 साल की वारंटी अवधि में था। ऐसे में शिकायतकर्त्ता को सर्विस सेंटर जाना चाहिए था। फोरम ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया कि शिकायतकर्त्ता को उसके खराब फोन को लेकर स्पाइस रिटेल लिमिटेड द्वारा रिमांइडर भेजे जाने का कोई साक्ष्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed