{"_id":"c39ec0d788e5a8bad8396c21423e0df9","slug":"chandigarh-constable-death-due-to-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कांस्टेबल की स्वाइन फ्लू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कांस्टेबल की स्वाइन फ्लू से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 09 Mar 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालिक विहार के एक 42 वर्षीय कांस्टेबल की रविवार को सुबह स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। मृतक का ज्ञान सागर अस्पताल में इलाज चल रहा था। एसएमओ आरके मित्तल ने बताया कि जसवीर सिंह (42) निवासी शिवालिक विहार पिछले 5-6 दिन से स्वाइन फ्लू की बीमारी से ग्रस्त था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में बतौर कांस्टेबल तैनात था। चार मार्च को बीमारी के लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को जरूरी टेस्ट कराने के बाद दवाइयां दी है। उन्होंने दावा किया कि मृतक के परिवार में किसी और सदस्य में बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं। जिक्रयोग है स्वाइन फ्लू ने चंडीगढ़ के बाद जीरकपुर में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार को हुई मौत से शहर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले 13 फरवरी को पंचशील एन्कलेव के परमजीत सिंह (43) की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। शहर में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतें थम नहीं रही हैं। स्वास्थ्य विभाग इस ओर किसी भी तरह से लोगों को जागरूक नहीं कर रहा है।