फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh congress protest over MP Ravneet singh bittu statement on Rahul Gandhi

कांग्रेस का रोष मार्च: रवनीत बिट्टू को लक्की की नसीहत, दुश्मनी इतनी करो कि दोस्ती करने पर शर्मिंदा न होना पड़े

Tue, 17 Sep 2024 03:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस ने मंगलवार को रोष मार्च निकाला। इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने रवनीत बिट्टू पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Chandigarh congress protest over MP Ravneet singh bittu statement on Rahul Gandhi
सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भावन के पास कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : करुण शर्मा

विस्तार

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इन दिनों कांग्रेस के निशाने पर हैं। क्योंकि रवनीत बिट्टू ने दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। बिट्टू ने राहुल गांधी को को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी करार दिया था। बिट्टू बिहार दौरे पर थे और यह बयान उन्होंने भागलपुर में दिया था।

विज्ञापन


चंडीगढ़ कांग्रेस ने मंगलवार को रवनीत बिट्टू के राहुल गांधी के खिलाफ दिए बयान को लेकर रोष मार्च निकाला। चंडीगढ़ सेक्टर-35 कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेस नेताओं ने सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यालय तक मार्च निकाला जहां पुलिस ने उन्हें रोका। प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की भी मौजूद रहे। लक्की ने रवनीत बिट्टू पर निशाना साधा। लक्की ने बिट्टू को नसीहत दे डाली कि दुश्मनी करो इतनी कि कभी दोस्ती करने पर शर्मिंदा ना होना पड़े।
विज्ञापन




चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी इनको इतना मानते थे इनकी तारीफ करते थे। अब पार्टी बदलने के बाद ये उन्हीं को बदनाम कर रहे हैं। अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए कर रहे हैं। उनको खुश करने के और भी तरीके हैं। अपने काम से पहचान बनाओ। आप किसानों की बात करते आज उसी किसान विरोधी पार्टी में चले गए। कल तक जिस राहुल गांधी के नाम के नारे लगाते थे, आज उन्हीं को आंख दिखा रहे हो। वो राहुल गांधी से माफी मांगे नहीं तो जहां भी बिट्टू जाएंगे वहां काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी देश के सबसे बड़े आतंकवादी 
रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जो देश के सबसे बड़े वांटेड हैं, जो राहुल गांधी ने बयान दिया है वही बयान पहले वह वांटेड देते थे, जो अभी राहुल गांधी दे रहे हैं। जो गोला बारूद बंदूक बनाने माहिर हैं उन लोगों ने राहुल गांधी के बातों का सराहा है और उनकी बातें राहुल गांधी ने कही है। जो देश के दुश्मन हैं, जो देश को उड़ा देने की कोशिश करते हैं, जहाज को और ट्रेन को उड़ाने की कोशिश करते हैं, जब वह लोग राहुल गांधी के स्कॉट में आ गए तब आप अंदाजा लगा लीजिए कि देश के नंबर वन आतंकवादी का इनाम अगर होना चाहिए, यह देश की एजेंसी को जो सबसे बड़े आतंकवादी को पकड़ के लाना चाहिए वह आज राहुल गांधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed