फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Congress protest for Opposition to questioning of Sonia Gandhi by ED

सोनिया से पूछताछ का विरोध: पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ के कांग्रेसी सड़कों पर उतरे, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 21 Jul 2022 10:07 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 10:07 PM IST
सार

पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन फिर भी कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं माने।

विज्ञापन
Chandigarh Congress protest for Opposition to questioning of Sonia Gandhi by ED
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल। - फोटो : सभी फोटो- अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की सड़कों पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रोष मार्च निकाला। हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने अपना रोष जताया। पार्टी ने केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। हालांकि इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


ईडी दफ्तर घेरने पहुंची चंडीगढ़ कांग्रेस
गुरुवार को चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर-18 स्थित ईडी का दफ्तर घेरने पहुंचे। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन से भारी संख्या में कांग्रेसी ईडी दफ्तर जा रहे थे। तभी सेक्टर 34-35 के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस नेताओं से झड़प के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और सेक्टर-39 थाने ले गई। हालांकि बाद में सभी नेताओं को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



    
हिरासत में लिए जाने वाले नेताओं में चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की, दीपा दुबे, ओपी वर्मा और मनोज लुबाना सहित 100 से अधिक नेता शामिल रहे। इस दौरान चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना और कुछ युवा कार्यकर्ता बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश में घायल भी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। 

Chandigarh Congress protest for Opposition to questioning of Sonia Gandhi by ED
हरियाणा कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च। - फोटो : अमर उजाला

हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को चलाने की अपनी गलत नीतियों के कारण सभी मोर्चों पर विफल रही है। देश की वित्तीय स्थिति खराब है, रुपये का मूल्य निचले स्तर पर गिर गया है, विदेशी मुद्रा भंडार सूख रहा है और जनता मंदी व बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रही है। अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह सरकार एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष के प्रभावशाली नेताओं को तंग कर रही हैं। 



पंजाब के कांग्रेसी भी सड़कों पर उतरे
सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ के विरोध में पंजाब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। राजभवन कूच के दौरान कांग्रेसियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पानी की बौछारें कर हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद पुलिस 400 से 500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-3 और 11 के थाने ले गई, जहां से देर शाम को सभी को रिहा कर दिया गया।



पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने प्रदर्शनकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मंत्री परगट सिंह, अरुणा चौधरी, गुरकीरत सिंह कोटली, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, भारत भूषण आशू, राणा गुरजीत सिंह समेत लखबीर सिंह लक्खा, बरिंदर ढिल्लों, दर्शन सिंह बराड़, दलबीर गोल्डी, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, कैप्टन संदीप संधू और मौजूदा व पूर्व विधायक शामिल रहे।

राजा वड़िंग ने कहा कि यह केवल सोनिया गांधी की अकेली लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश के हर एक नागरिक की लड़ाई है, जो लोकतंत्र व आजादी का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को बड़ी गलती लगी है, जिसने यह सोचा कि वह कांग्रेस पार्टी को डरा सकती है। उन्होंने पार्टी वर्करों का धन्यवाद किया। वड़िंग ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी चेतावनी दी। 



उन्होंने कहा कि हम लाल डायरियां रखकर लोगों को धमकाने में विश्वास नहीं करते, बल्कि खुद को बचाना जानते हैं। समय बदलेगा और हर किसी को समझ लेना चाहिए कि न्याय का चक्कर पूरा घूमेगा और हर किसी को जवाबदेह बनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों के तानाशाही रवैये के खिलाफ भविष्य में ऐसे अन्य प्रदर्शन भी किए जाएंगे।



जालंधर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
जालंधर में यूथ कांग्रेस ने पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों और प्रभारी अजय चिकारा के आह्वान पर जालंधर ईडी दफ्तर पर नारेबाजी कर टायरों को आग लगाकर विरोध दर्ज करवाया। कांग्रेस युवा विंग ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चौतरफा हमला किया। विंग के सदस्यों ने पीएम को असहनशील होने और दूसरी सरकारों को गिराने के लिए एजेंसियों को राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर रोष जताया। 

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस का रोष मार्च
ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग व केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रोष मार्च निकाला। कांग्रेसियों का चंडीगढ़ सेक्टर 9 स्थित पार्टी मुख्यालय से ईडी दफ्तर तक जाने का कार्यक्रम था लेकिन पुलिस ने उनको कुछ ही दूरी पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया।



भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। ऐसा लगता है कि एजेंसियां सरकार के बजाय पार्टी के अधीन काम कर रही हैं। इससे संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कम होगा, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे बड़े नेताओं को परेशान किया जा रहा है। इसके चलते पूरे देश में रोष है, जिसका प्रदर्शन कांग्रेसजनों से सड़कों पर उतरकर किया है। चौधरी उदयभान ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है, इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed