{"_id":"6069e1748ebc3ee64703bbf3","slug":"chandigarh-complex-wins-with-performance-of-rishi-chandigarh-news-pkl4092726155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि के प्रदर्शन से चंडीगढ़ कांप्लेक्स जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि के प्रदर्शन से चंडीगढ़ कांप्लेक्स जीता
विज्ञापन
ट्राइसिटी टूर्नामेंट में जीतने वाली चंडीगढ़ कांप्लेक्स डेराबस्सी टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ट्राइसिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ कांप्लेक्स डेराबस्सी की टीम ने जूनियर लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। ऋषि अरोड़ा को बल्ले से 12 रन और गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मुकाबला रविवार को सेक्टर-44 स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच में जूनियर लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज चेतन और नितीन दूसरे ओवर में ही सस्ते में आउट होकर चलते बने। उस समय टीम का स्कोर मात्र 6 रहा। इसके बाद टीम के उपकप्तान भी एक रन पर आउट हो गए। टीम के कप्तान कमल ने 17 रन और अर्शवीर सिंह ने 10 रन बनाकर मैदान पर टिकने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाए। पूरी टीम 12.2 ओवर में मात्र 66 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में चंडीगढ़ कांप्लेक्स डेराबस्सी की टीम से संजय ने 2 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट, ऋषि अरोड़ा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट, गुलशन कुमार ने 12 रन देकर 2 विकेट और अभिषेक ने 7 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ कांप्लेक्स डेराबस्सी की टीम ने 9.3 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बनाकर मैच को जीत लिया। संजय ने 17 रन, ऋषि अरोड़ा ने 12 रन, सोहन ने नाबाद 16 रन की पारी खेली।