फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh club election after 10 years, read schedule

10 साल बाद होंगे चंडीगढ़ क्लब के चुनाव, ये होगा शेड्यूल

Thu, 20 Aug 2015 12:23 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Aug 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
chandigarh club election after 10 years, read schedule

22 अगस्त को चंडीगढ़ क्लब के चुनाव की घोषणा हो सकती है। इस दिन कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में चर्चा के बाद मतदान और नामांकन का शेड्यूल तय कर लिया जाएगा। दस साल से क्लब के चुनाव नहीं हुए हैं। कंपनी लॉ के अनुसार चुनाव के लिए 25 दिन पहले का नोटिस देना जरूरी है।

विज्ञापन


ऐसे में 15 से 20 सितंबर के बीच मतदान की तारीख तय हो सकती है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कुल 12 सदस्य हैं। मालूम हो कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ-साथ यह शहर का सबसे बड़ा क्लब है, जिसके सदस्यों की संख्या आठ हजार है। चुनाव घोषणा से पहले ही चंद दावेदारों ने सोशल साइट्स पर अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


2004 में हुआ था चुनाव
इससे पहले 2004 के नवंबर में चुनाव हुआ था। उस समय मुकेश बस्सी अध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन 2011 में पार्षद बनने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उपाध्यक्ष संदीप साहनी ने अध्यक्ष पद ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जज, मंत्री और वीआईपी हैं सदस्य
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कुल 10 पदों के लिए चुनाव होता है। क्लब के कई वीआईपी, पंजाब व हरियाणा के मंत्री, जज, आईएएस अधिकारी और व्यापारी सदस्य हैं।

इसलिए दस साल नहीं हुआ चुनाव
नियम के अनुसार क्लब की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल का होता है उसके बाद फिर से चुनाव होने जरूरी है, लेकिन दस साल से चुनाव न होने का कारण यह है कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में चंद अरजियां विचाराधीन थीं। चुनाव पर चंद सदस्यों ने चुनौती दी हुई थी।

सभी तैयारियां हो चुकी हैं। कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जा रही है। इसमें सिर्फ चुनाव की तारीख तय करनी है। सितंबर में चुनाव करवा दिए जाएंगे।
-अध्यक्ष संदीप साहनी, चंडीगढ़ क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed