फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Club: 5 candidates for post of presidency

चंडीगढ़ क्लब: अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में

Thu, 18 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Club: 5 candidates for post of presidency

चंडीगढ़ क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वीरवार को नामांकन का आखिरी दिन था। पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली के बाद वीरवार को 5 और उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ नरेश चौधरी ने नामांकन पत्र भरा है। ऐसे में वे निर्विरोध चुने जा चुके हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दो अन्य उम्मीदवार भी नामांकन भरना चाहते थे लेकिन पूर्व अध्यक्ष मुकेश बस्सी ने तीनों के बीच समझौता करवाया जिसके बाद सिर्फ नरेश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


एग्जक्यूटिव के छह पदों के लिए 21 नामांकन
सबसे ज्यादा नामांकन एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए आए हैं। इसके छह पदों के लिए 21 लोगों ने नामांकन भरा है। स्थिति स्पष्ट होने के साथ उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा नेता भी प्रचार में जुटे
कांग्रेस और भाजपा के नेता भी अपने अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। 10 साल बाद क्लब के चुनाव हो रहे हैं। नामांकन भरवाने के लिए वीरवार को शहर के कई प्रतिष्ठित लोग उम्मीदवारों के साथ पहुंचे। 20 फरवरी को नामांकन वापस लेने की तारीख है। 7 मार्च को मतदान होना है।


विभिन्न पदों के उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली, वर्तमान अध्यक्ष संदीप साहनी, एके सिन्हा, रिशी साहनी और राज कुमार मित्तल उम्मीदवार हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए कांग्रेस के सचिव सुभाष शर्मा,  फॉसवेक के प्रवक्ता हितेश पुरी, गगन कोहली, चंद्रमोहन मुंजाल, डा. एसके पुनिया, गुरशरण गोयल, अमन कश्यप, जीएस घुम्मन, विशाल शर्मा, सजय अहूजा, बलजीत सिंह, पवन गोकलने, अनुराग अग्रवाल, करण नंदा, सुमित सिंगला, अनुराग चोपड़ा, हरीश गुप्ता, नितिन गोयल, राजेश सचदेवा, राजेश चौधरी और सूरजमुखी शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि यह क्लब 1957 से चल रहा है। चुनाव में 6500 मतदाता भाग लेंगे। चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 10 पदों के लिए चुनाव होने हैं। इसके अलावा आठ कार्यकारी सदस्य भी चुने जाते हैं। चुनाव के बाद निर्वाचित कार्यकारिणी चार मनोनीत सदस्यों को चुनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed