फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh CII New Executive Organized

युवाओं को रोजगार दिलाएंगे, स्मार्ट सिटी बनाएंगे

Tue, 11 Mar 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh CII New Executive Organized
सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल शहर के विकास के लिए शहर को ही आधार बनाएगी। यह चंडीगढ़ कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री का खास प्रोजेक्ट है। इसके साथ ही सिटी के युवाओं को रोजगार के मौके दिलवाने के लिए प्लेसमैन कैंप ज्यादा से ज्यादा लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह बात कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री की चंडीगढ़ काउंसिल के नए चेयरमैन दर्पण कपूर ने कही। उन्होंने बताया कि सीआईआई चंडीगढ़ महिला सशक्तिकरण के लिए एमएसएमई महिलाओं की मदद करेगी। इसके साथ ही उद्यमियों को प्रमोट करने और वोटरों में जागृति लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ को माडल सोलर सिटी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट का विकास भी सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल की प्राथमिकता होगी। अंबरबीर सिंह वर्ष 2014-15 के लिए सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के वाइस चेयरमैन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्पण कपूर कैप्शंस ग्रुप के वाइस चेयरमैन हैं। अंबरबीर इंडियन पालीमर इंडस्ट्री के प्रोपराइटर हैं। दोनों का ही चंडीगढ़ से गहरा नाता है। दोनों ही अपनी-अपनी इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए एक आइकान हैं।

दर्पण कपूर ने रीजन की रिटेल इंडस्ट्री को नई दिशा दी। अंबरबीर ने रबर मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की। अंबरबीर हास्पिटलिटी सेक्टर से भी ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed