फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Chowkidar Pankaj taking the name of PA of Estate Office officer, File burning case

एस्टेट ऑफिस के अधिकारी के पीए का नाम ले रहा आरोपी चौकीदार पंकज

Thu, 04 Feb 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Chowkidar Pankaj taking the name of PA of Estate Office officer, File burning case
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस की फाइल जलाने के आरोपी चौकीदार पंकज को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बुधवार को जिला अदालत में पेश किया। इस दौरान आरोपी पंकज ने अदालत को चोट के निशान दिखाते हुए पुलिस पर दो दिन से हिरासत में रखने, मारपीट करने और करंट लगाने का आरोप लगाए। इसके बाद अदालत ने उसका दोबारा मेडिकल करवाकर पेश करने का आदेश दिया। देर शाम पुलिस ने पंकज का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया।
विज्ञापन

वहीं रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपी पंकज ने एस्टेट ऑफिस में तैनात एक अधिकारी के निजी सहायक (पीए) समेत दो से तीन अन्य निजी सहायकों के नाम लिए हैं। हालांकि इस दौरान कई बार उसने अपना बयान भी बदला। ऐसे में पुलिस उसके बयान की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस ने उसके मोबाइल की डिटेल भी खंगाली है। पुलिस जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। सेक्टर-17 थाना पुलिस आरोपी पंकज से लगातार पूछताछ में जुटी हुई है कि आखिरकार फाइल जलाने से किसे फायदा होने वाला था।
विज्ञापन

-------- बॉक्स
घटना के बाद से एस्टेट ऑफिस में कार्यरत आरोपी की बहन लापता
सूत्र बता रहे हैं कि पंकज की बड़ी बहन एस्टेट ऑफिस में बतौर क्लर्क तैनात है लेकिन घटना के बाद से ही वह अनुपस्थित चल रही है। पुलिस ने जब उसके मोबाइल नंबर पर कॉल कर संपर्क करना चाहा तो उससे संपर्क नहीं हो सका। इससे पुलिस का शक गहरा होता जा रहा है। पुलिस को शक है कि कहीं इस पूरे मामले में पंकज की बहन का हाथ तो नहीं है। पुलिस अब जीरकपुर निवासी पंकज की बहन के घर जाएगी, जहां उससे पूछताछ करेगी कि आखिर ऑफिस नहीं आने का क्या कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज के शरीर पर चोट का निशान पुराना
अदालत में पंकज को पेश कर पुलिस ने 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन चोट की वजह से अदालत ने आरोपी का पुलिस रिमांड देने से खारिज कर दिया। दूसरी बार मेडिकल में भी कोई चोट नहीं मिली। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने 3 दिन का रिमांड दिया। पंकज का आरोप था कि नीलम चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी ने मारपीट की है। वहीं पुलिस का कहना है आरोप बेबुनियाद है। आरोपी अक्सर इस तरह के आरोप लगाते रहते हैं। आरोपी के चोट का निशान पुराना था। रिमांड पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले में कुछ और खुलासा हो सके।

------ बॉक्स
यह था मामला
पुलिस को दी शिकायत में 20 जनवरी को एस्टेट ऑफिस के जूनियर असिस्टेंट राकेश कुमार (रिकॉर्ड कीपर) ने बताया था कि उन्हें 19 जनवरी को सिपाही कर्मवीर ने कहा कि 18 जनवरी के तड़के एस्टेट ऑफिस के चौकीदार पंकज ने ग्रुप-1 ब्रांच की आरपी-999, 190 व 396 नंबर की फाइलें जला दी हैं। इसके बाद नीलम चौकी ने पहले डीडीआर दर्ज की और 25 जनवरी को सेक्टर-17 थाने में पंकज पर मामला दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पंकज को मंगलवार को राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed