फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh CBI raids ED office in Shimla

Chandigarh News: शिमला के ईडी कार्यालय में चंडीगढ़ सीबीआई की रेड

Thu, 26 Dec 2024 01:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh CBI raids ED office in Shimla
चंडीगढ़। भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में चंडीगढ़ सीबीआई की टीम ने शिमला के ईडी कार्यालय में छापा मारा। रिश्वत के मामले में ईडी का डिप्टी डायरेक्टर अपने एक बिचौलिए सहित फरार हो गया है। जांच टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। उधर, ईडी के कार्यालय में मंगलवार से जारी रेड 36 घंटे बीतने के बाद भी चल रही थी। सीबीआई ने डिप्टी डायरेक्टर के कार्यालय से कई महत्वपूर्ण फाइलें व अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। सूत्रों के अनुसार अधिकारी के घर पर भी टीम रेड करने गई थी।
विज्ञापन

शिमला ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के पास धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित एक मामले की जांच चल रही थी। इसमें आरोपी पक्ष से डिप्टी डायरेक्टर की ओर से एक बिचौलिए के जरिए लाखों रुपये की मांग की गई थी, ताकि वह उन्हें केस में फायदा पहुंचा सकें। इस संबंध में उक्त पक्ष की ओर से चंडीगढ़ सीबीआई को लिखित शिकायत दे दी गई। मामला ईडी के डिप्टी डायरेक्टर से जुड़ा था, जिसके चलते मामले में आलाधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की गई। बाकायदा शिकायतकर्ता पक्ष व बिचौलिए के बीच में सीबीआई की ओर से एक मीटिंग भी करवाई गई, जिसमें उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर फोन व रिकॉर्डर में रिकाॅर्डिंग भी करवाई गई। इस मामले की भनक डिप्टी डायरेक्टर को भी लग गई और वह बिचौलिए के साथ फरार हो गया। इस मामले में बीते सोमवार को ही चंडीगढ़ सीबीआई की ओर से भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दी गई दबिश
सीबीआई की टीम ने मंगलवार सुबह ही शिमला के स्ट्रॉबरी हिल्स छोटा शिमला में ईडी के दफ्तर में रेड कर दी। रेड के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मियों में से न तो किसी को बाहर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर आने दिया गया। मंगलवार को शुरू हुई रेड बुधवार देर शाम समाचार लिखे जाने तक जारी थी। मामले में सीबीआई से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन मामले के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। हालांकि, डिप्टी डायरेक्टर की ओर से बिचौलिए के जरिये किस मामले में यह रिश्वत मांगी गई थी, इस बारे में भी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article