फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Cars were parked randomly in Sector-9D, parking contractor 10 thousand challan

सेक्टर-9डी में बेतरतीब खड़ी थी गाड़ियां, पार्किंग ठेकेदार का काटा 10 हजार का चालान

Sun, 12 Sep 2021 12:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Cars were parked randomly in Sector-9D, parking contractor 10 thousand challan
चंडीगढ़। पैसे लेकर सुविधाएं न देने पर शहर की विभिन्न पार्किंग पर कार्रवाई का नगर निगम का अभियान जारी है। शनिवार को भी नगर निगम की टीम ने सेक्टर-9 की विभिन्न पार्किंग का दौरा किया। इस दौरान पाया गया कि सेक्टर-9डी की पार्किंग में गाड़ियां इधर-उधर खड़ी हैं, जिसके बाद पार्किंग ठेकेदार का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन नगर निगम की ओर से पेड पार्किंग के ठेकेदारों पर यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा की ओर से रोजाना वाहन पार्किंग में सुविधाओं की जांच के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में टीम ने शनिवार को सेक्टर-9सी की पेड पार्किंग में भी जांच की। हालांकि, यहां पर कर्मचारी पूरी वर्दी में मिले और पार्किंग स्टॉफ वाहनों की सुरक्षा के लिए भीतर भी तैनात था। एलीईडी स्क्रीन भी चल रही थी और ई टिकटिंग की भी सुविधा मौजूद थी। शुक्रवार को टीम ने सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट और साहिब सिंह के आगे की पार्किंग में गाड़ियां रास्ते में खड़ी थीं। इसके बाद टीम ने पार्किंग ठेकेदार का 20 हजार रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन

एमसी आयुक्त की ओर से इस माह होने वाली सदन की बैठक में पेड पार्किंग पर अपनी रिपोर्ट भी पेश करनी है। इससे पहले शहर की 89 पेड पार्किंग में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने आयुक्त आनिंदिता मित्रा को रिपोर्ट सौंप दी है। उस रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया है कि लक्ष्य के अनुसार आधी सुविधाएं ही पूरी हैं। कई पार्किंग में अनुबंध के अनुसार काम नहीं हो रहे हैं। जोन एक और दो में निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों ने वर्दी नहीं पहनी थी। इस दौरान कर्मचारी जैकेट और आईडी कार्ड ही पहने मिले। आयुक्त ने अधिकारियों को अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात रहे कि 7 दिन पहले आयुक्त ने पार्किंग ठेकेदारों के साथ बैठक की थी। इसमें जरूरी सुविधाओं को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद विभाग की ओर से निरीक्षण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed