चंडीगढ़ कार्निवल 28 नवंबर से, शेडयूल तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन का पर्यटन विभाग इस साल 28 से 30 नवंबर तक चंडीगढ़ कार्निवल का आयोजन लेजर वैली में करेगा। कार्निवल की थीम ‘क्लीन एंड ग्रीन चंडीगढ़’ होगी।
कार्निवल में तीनों दिन शाम को रंगारंग कार्यक्रम होंगे, जिसमें बॉलीवुड और पंजाब के गायकों की प्रस्तुति से लेकर डांस ट्रूप की परफारमेंस होगी।
कार्निवल में आने वाले लोगों के लिए विशेष गेट तैयार होगा। कार्निवल की खास बात यह होगी कि प्रशासन कार्निवल के माध्यम से लोगों से शहर को साफ सुथरा और हरा भरा बनाने में अपना सहयोग देने की अपील करेगा। कार्निवल को देश भर में स्वच्छ भारत अभियान के साथ जोड़ा है।
ये इंतजाम रहेंगे मुख्य आकर्षक
सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में होने वाली चंडीगढ़ कार्निंवल में अलग-अलग हट्स बनेंगी। पर्यटन विभाग के साथ-साथ चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कालेज ऑफ आर्ट्स के छात्रों ने भी चंडीगढ़ कार्निवल की तैयारी शुरू कर दी है।
कालेज स्टूडेंट्स हर साल की तरह इस साल भी फ्लोट्स तैयार करेंगे। कार्निवल के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का चयन अभी हीं हो सका है। कार्निवल में झूले और कई स्टॉल्स भी लगेंगे। साथ ही इस साल भी कार्निवल में ‘सिटको दा वेहड़ा’ आकर्षण का केंद्र होगा।
कार्निवल से पहले होगा क्राफ्ट मेला
पिछले दो सालों से चंडीगढ़ क्राफ्ट मेला कार्निवल के बाद होता था। लेकिन, इस साल कार्निवल क्राफ्ट मेला से पहले हो रहा है।
नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से छठा चंडीगढ़ क्राफ्ट मेला कलाग्राम में 14 से 23 नवंबर तक आयोजित करने का फैसला लिया गया।
इस साल क्राफ्ट मेला 10 दिनों के लिए ही होगा और मेले की थीम कलर्स एंड साउंड ऑफ नार्थ इंडिया होगी।