फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh capital complex opening on 13

ब्रेन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की ग्रैंड ओपनिंग आज

Mon, 13 Apr 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलवान करिवाल/दीपक अरोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बलवान करिवाल/दीपक अरोड़ा Updated Mon, 13 Apr 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
chandigarh capital complex opening on 13

ब्रेन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा यानी हैरिटेज कैपिटल कॉम्प्लेक्स की सोमवार को ग्रैंड ओपनिंग है। इस ब्रेन में इतनी खूबसूरत और ज्ञानवर्धक चीजें छिपी हैं जो शायद चंडीगढ़ वासियों ने भी कभी देखी या गौर नहीं की होगी। यूटी एडमिनिस्ट्रेटर टू एडवाइजर इसकी ओपनिंग कर खुद ऐतिहासिक धरोहरों का अधिकारियों की टीम के साथ भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन


गाइड अधिकारियों को कैपिटल कांप्लेक्स की जानकारी देंगे। 15 अप्रैल से यह पब्लिक के लिए खुलेगा। आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने सन, स्पेस और साइलेंस के फार्मूले पर सिटी ब्यूटीफुल का डिजाइन तैयार किया था। उसी आधार पर कैपिटल कांप्लेक्स भी बनाया है। इसकी खासियत है कि पूरा कॉम्प्लेक्स कंक्रीट से बना है।
विज्ञापन


आर्किटेक्चर वर्क का यह पूरे विश्व के लिए अनोखा उदाहरण है। देश ही नहीं विदेश से भी इस वर्क को देखने वाले प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स मुरीद हुए बिना नहीं रहते। इसे मक्का ऑफ आर्किटेक्ट भी कहा जाता है। इसके अलावा हर बिल्डिंग और मॉन्यूमेंट अपनी खास विशेषता रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर से देखने पर शिप की शेप आती है नजर
पंजाब एंड हरियाणा लेजिस्लेटिव असेंबली को समुद्री जहाज जैसा बनाया है। इसका बाहरी आकार और टेरिस दूर से समुद्री जहाज का एहसास कराता है।  डिजाइन इस तरह से किया गया है कि इसमें हवा और सूर्य का प्रकाश आसानी से प्रवेश कर सकता है। ताकि ऊर्जा की बचत हो। मेन गेट स्पेशल फ्रांस से आया था। ली कार्बुजिए ने खुद इसे पेंट किया था।

हाईकोर्ट का डिजाइन शिप पोर् पोर्ट जैसा
विधानसभा के सामने ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट है। डिजाइन शिप पोर्ट जैसा है। इसकी खासियत डबल रूफ है। टेरिस को शेल्टर जैसी शक्ल दी है। इसे शेल्टर ऑफ जस्टिस भी कहते हैं। यानी ऐसा शेल्टर जिसके नीचे हर कोई बराबर है। लाल, हरे, पीले और काले रंग के पिलर सभी को आकर्षित करते हैं। पत्थरों से बनी दीवारों में सैकड़ों रोशनदान और खिड़कियां पारदर्शी कार्यप्रणाली का संदेश देती हैं। खर्च कम करने के लिए रैंप बनाया है।

चंडीगढ़ की सबसे ऊंची 10 मंजिली बिल्डिंग

पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेटेरियट चंडीगढ़ की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इसकी 10 मंजिलों पर ऑफिस वर्क और 11वीं पर कैफेटेरिया। जहां पर्यटक फास्ट फूड के साथ ही पूरे कांप्लेक्स का विहंगम दृश्य देख सकते हैं। बिल्डिंग किसी भी सेवन स्टार होटल से ज्यादा वीआईपी रूम हैं। इन्हीं खासियतों के लिए बिल्डिंग वर्ल्ड हैरिटेज के लिए यूनेस्को हैरिटेज में नॉमिनेट हो चुकी है। इसके निर्माण में ऐसी सामग्री है कि तेज भूकंप में बिल्डिंग ढहेगी नहीं बल्कि एक तरफ झुक जाएगी। ली कार्बुजिए का जन्म स्विट्जरलैंड में हुआ था।

हवा के रुख से बदल लेता है दिशा
मैटल से बना ओपन हैंड मॉन्यूमेंट हवा के रुख से दिशा बदलता रहता है। मॉन्यूमेंट के नीचे ओपन असेंबली बनाई है। जिसमें हर किसी को बोलने की आजादी, सुनने की आजादी का संदेश है। बताया जाता है कि पहले कुछ दिन यहां सभाएं भी हुईं।

हवादार धूप की किरणें नहीं करतीं प्रवेश
टावर ऑफ शैडो ऊर्जा बचाने का संदेश देता है। सूर्य चाहे किसी भी दिशा में हो इसमें धूप प्रवेश नहीं करती। बंद दीवारों की बजाय पत्थरों को अलग-अलग डायरेक्शन में जोड़कर पूरा टावर बना है। जिससे हवा भी प्रवेश करती रहती है।

जियोमेट्रिक हिल से होती है वीआईपी बिल्डिंग्स की रक्षा
जियोमेट्रिक हिल मॉन्यूमेंट बिल्डिंग्स की नींव से निकली मिट्टी को व्यवस्थित कर बनाया गया है। ऊंचाई तीन मंजिल इमारत जितनी है। सुरक्षा कर्मी हिल पर बैठकर बिल्डिंग्स के आसपास नजर रख सकें। यही इस मॉन्यूमेंट का उद्देश्य है।

प्राकृतिक नजारों का लुत्फ
मॉडर्नाइजेशन के दौर में सामान्य पक्षियों की आवाज भी मुश्किल से सुनती है। लेकिन विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की खूबसूरती को समेटे कैपिटल कांप्लेक्स में आवाज ही नहीं मोर और कई अन्य तरह के पक्षी आपको दिखाई देंगे। साथ ही ऊंची बिल्डिंग से वादियों का नजारा भी दिखता है।

टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर से बनाएं पास
हाईकोर्ट के एंट्रेंस पर बने टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर से पहले फोटो युक्त निशुल्क पास बनेगा। यहां बने लॉकर में आप अपना सामान जमा करा सकते हैं। सेंटर पर कार्यरत निशांत कटोच ने बताया कि बिल्डिंग में कोई डिस्टर्ब न हो इसलिए दिन में तीन बैच रोजाना भ्रमण को जा सकेंगे। पहले हर बिल्डिंग के लिए अलग पास बनता था। साथ ही वीकेंड पर प्रवेश बंद था। अब सभी दिन पर्यटक हैरिटेज देख सकेंगे।

पहला बैच सुबह 10, दूसरा 12 और तीसरा 3 बजे निकलेगा। एक बैच में 30 पर्यटक होंगे। एक गाइड होगा जो बैच को पूरी जानकारी देगा। 2 सुरक्षाकर्मी भी होंगे। पर्यटक चाहें तो घर बैठे कहीं से भी ऑनलाइन बैच में बुकिंग करा सकते हैं। एप्लाइ करने के बाद मोबाइल पर मैसेज मिलेगा जो यहां आकर दिखाना होगा। यह सभी सुविधाएं एकदम निशुल्क रहेंगी।


स्टूडेंट्स होंगे गाइड
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के स्टूडेंट्स रोटेशन बेस पर गाइड का जिम्मा संभालेंगे। इससे उनको हैरिटेज बिल्डिंग को करीब से जानने का अनुभव मिलेगा। कॉलेज के स्टूडेंट संचित ने बताया कि लगभग 40 स्टूडेंट्स लोगों को इस विश्व स्तरीय हैरिटेज की महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed