{"_id":"43390db0265a41227499537d1efd6c9b","slug":"chandigarh-businessman-show-the-power-of-your-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के व्यापारी दिखाएंगे अपने वोट की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के व्यापारी दिखाएंगे अपने वोट की ताकत
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब चंडीगढ़ के व्यापारी अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन और स्थानीय सांसद के वादों से तंग आ चुके इन व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने वोट को अपनी ताकत बताते हुए सभी पार्टियों को अपने अनसुलझे मुद्दों को सौंप दिया है। सभी उम्मीदवारों को एक सप्ताह बाद एक मंच पर बुलाकर वह अपनी मांगों के संबंध में जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है सिटी में व्यापारियों और उनके परिवारों के करीब दो लाख वोट हैं। अब तक कई व्यापारी वोट नहीं डालते थे, लेकिन अबकी बार चुनाव में व्यापारियों को अपने वोट डालने की अपील की जाएगी। इसके लिए हरेक मार्केट में जाकर वहां के व्यापारियों को वोट डालने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पैटर्न दिवाकर सहूंजा ने कहा कि व्यापारियों की शक्ति उनके वोट हैं।
उन्होंने कहा कि कई साल से व्यापारियों के मुद्दों को किसी ने सुलझाया नहीं। बिल्डिंग बायलाज के उल्लंघन पर लगने वाली पेनल्टी पांच सौ रुपये प्रति स्क्वॉयर फुट है। व्यापारियों का नारा है उस दिन अंगुली पर निशान, व्यापारी शक्ति की सही पहचान।
इस मौके पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में बिल्डिंग बायलाज, व्यापार भवन की मांग की जा रही है।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के जनरल सेकेट्री अनिल वोहरा ने कहा कि व्यापारियों के मुद्दों की अनदेखी काफी समय से हो रही है। इस मौके पर सीबीएम के एडवाइजर आरके गुप्ता, सतपाल गुप्ता मौजूद रहे।
किसी ने पूरा नहीं किया वादा
चंडीगढ़ के व्यापारी नेता रवि प्रकाश कांसल ने कहा कि सिटी के न किसी अधिकारी न किसी नेता ने व्यापारियों के हितों की बात की है। यह जितने मुद्दे हैं उनके संबंध में राज्यपाल तक को ज्ञापन दिया गया, लेकिन हल कोई नहीं निकला।
मैं किसी ने नहीं डरता
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के एडवाइजर जगदीश कपूर ने कहा कि चंडीगढ़ के व्यापारियों का किसी को ध्यान नहीं है। कोई भी नेता चाहे सत्ता पक्ष का हो या फिर विपक्ष का, सुलझाना नहीं चाहता है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वह उठ खड़े हुए और बोले, उनको किसी का डर नहीं, काम नहीं किया तो कहेंगे तो जरूर।