{"_id":"1a1045d471e922842090229c1d4d283a","slug":"chandigarh-boy-deepek-selected-for-kabaddi-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग में चमकेगा चंडीगढ़ का दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो कबड्डी लीग में चमकेगा चंडीगढ़ का दीपक
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की तर्ज पर अब प्रो कबड्डी लीग में खिलाड़ियों की किस्मत चमकने लगी है। एक तरफ जहां उन्हें महंगे दाम पर टीमें खरीद रही हैं, वहीं उनके खेल में निखार आ रहा है। प्रो कबड्डी लीग में एंट्री करने वाले दीपक इस समय अपने शानदार प्रदर्शन से खूब छाए हुए हैं।
विज्ञापन
दीपक को पटना पायरेट्स की टीम ने 2.50 लाख रुपये में खरीदा है। यह कबड्डी खिलाड़ी खालसा कॉलेज सेक्टर-26 में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कबड्डी सेंटर का ट्रेनी है। अब तक प्रो कबड्डी लीग में 9 मैच खेल चुके रेडर दीपक ने 82 रेड की। इनमें से 29 में उसे सफलता हाथ लगी, जबकि 23 में वह असफल रहा। अभी तक वह कुल 39 प्वाइंट्स हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
इस तरह एंट्री
दीपक ने बताया कि इस साल के शुरू में पटना टीम मैनेजमेंट ने दिल्ली में ट्रायल का आयोजन किया था। इसमें देशभर से 250 से अधिक कबड्डी खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें 35 खिलाड़ियाें की संभावित सूची तैयार हुई, जिनका 15 दिन का फिटनेस कैंप लगाया गया। बाद में तैयार की गई अंतिम 19 खिलाड़ियों की सूची में दीपक का नाम शामिल रहा।
विज्ञापन
युवाओं के लिए शानदार प्लेटफार्म
दीपक ने बताया कि प्रो कबड्डी लीग के शुरू होने से अब मिट्टी से जुड़े खेल को भी लोकप्रियता मिलनी शुरू हो गई है। कई चैनलों के लाइव दिखाने से कबड्डी हर घर में देखी जाने लगी है। लीग के शुरू होने से इस खेल में अब पैसा मिलना शुरू हो गया है। इससे खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मिल रही है। जो पेरेंट्स पहले इस खेल में अपने बच्चों को नहीं डालना चाहते थे। अब उनकी सोच बदल रही है। दीपक ने बताया कि हर टीम में कई विदेशी खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।
पिता हैं कबड्डी कोच
दीपक ने बताया कि मेरे पिता पानीपत में कबड्डी कोच हैं और एशिया गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने कबड्डी के खेल को चुना। प्रो कबड्डी लीग में आठ टीमें- इस लीग में पटना, दबंग दिल्ली, जयपुर पिंक पैंथर, बंगलूर बुल्स, बंगाल टाइगर्स, तेलुगू टाइटन, पुणे व मुंबई की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
दीपक शुरू से काफी मेहनती खिलाड़ी रहा है। स्थानीय और नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इसकी की बदौलत वह आज लीग में पहुंचने में कामयाब रहा।
- दविंदर सिंह कोहली, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42, कबड्डी, हेड कोच